ममता बनर्जी ने की लालू से मुलाकात, पैर छूकर लिया आशीर्वाद

पटनाः विपक्षी दलों की बैठक से पहले बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने  बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की. ममता ने लालू से प्रदेश के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के आवास पर मुलाकात की. मौके पर ममता बनर्जी ने लालू प्रसाद के पैर छूकर आशीर्वाद लिया. साथ ही लालू प्रसाद, राबड़ी देवी और तेजस्वी को शाॅल भेंट किया.

mamta benerjee met lalu prasad yadav 22Scope News

ममता बनर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि लालू जी पूरी तरह से स्वस्थ हैं, उनको देखकर बहुत खुशी हो रही है. लालू जी और हमारे संबंध बहुत मधुर रहे हैं. बैठक में क्या कुछ होगा आज नहीं कह सकते हैं. बस हम लोग यह तय करने आए हैं कि सब लोग एक साथ मिलकर लड़ेंगे और जीतेंगे बाकी बातों का जवाब कल दूंगी बैठक के बाद.

Bengal CM met lalu prasad 22Scope News

23 जून को पटना में होने वाली विपक्षी दलों की बैठक में नेता पटना पहुंचने लगे हैं. पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और ममता बनर्जी पहले ही पटना पहुंच चुकी हैं. इस महत्वपूर्ण बैठक में, जिसका आयोजन केंद्र की सत्ता से नरेंद्र मोदी और बीजेपी को उखाड़ फेंकने के लिए किया गया है, 2024 के लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जाएगी. इसके लिए विपक्षी नेताओं को 22 जून से ही पटना पहुंचने लगे हैं.

 

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...