मोरहाबादी में 9 जुलाई तक अग्निपथ योजना के तहत भर्ती रैली का आयोजन

रांची: अग्निपथ योजना के तहत भर्ती  रैली का आयोजन  – रांची के मोरहाबादी मैदान में भारतीय सेना ने अग्निपथ योजना के तहत 1 जुलाई से 9 जुलाई तक भर्ती रैली का आयोजन किया है. इस भर्ती में सिर्फ पुरुष अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं.

भर्ती रैली की जानकारी देते हुए सेना मेडल से सम्मानित ब्रिगेडियर मुकेश गुरुंग ने बताया कि इस रैली में झारखंड के 24 जिलों के वैसे अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जो सेना द्वारा आयोजित ऑनलाइन परीक्षा (लिखित) पास कर चुके हैं.

इस बार सबसे ज्यादा रांची के अभ्यर्थियों ने अग्निपथ योजना के लिए आवेदन किया है. रांची के बाद हजारीबाग और पलामू के अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है.

ब्रिगेडियर मुकेश ने आगे बताया कि अग्निपथ योजना के तहत अभ्यर्थियों को 4 साल के लिए अग्निवीर के रूप मे सेना में रखा जाएगा. सीईई परीक्षा ऑनलाइन ली गयी थी,जिसमें पास अभ्यर्थी ही इस बहाली प्रक्रिया (भर्ती रैली) में 21 साल तक के युवा भाग ले रहे हैं.

अग्निपथ योजना के तहत भर्ती  रैली का आयोजन

पहले दिन दुमका, पूर्वी सिंहभूम, गढ़वा, जामताड़ा, लोहरदगा जिले के अभ्यर्थी भर्ती रैली में शामिल होंगे. इसके साथ मुकेश गुरंग ने भर्ती रैली में हिस्सा लेने आ रहे युवाओं से अपील की है कि वे किसी के बहकावे में न आएं और खुद पर भरोसा रखें.

सेना में भर्ती तय मानकों को पूरा करने और हर तरह से फीट होने पर ली जाती है. यदि कोई आपसे सेना में भर्ती कराने के नाम पर पैसों की डिमांड करते हैं, तो वैसे लोगों से सावधान रहें. उनके झांसे में न आएं.

सीईई परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को रजिस्टर्ड मेल आईडी पर प्रवेश पत्र भेजा गया है. अभ्यर्थी को अपने प्रवेश पत्र (एडमिट कार्ड) पर दी गयी तिथि और समय पर दिए गए स्थान पर अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी. किसी भी अभ्यर्थी को ऑनलाइन जेनरेटेड कलर एडमिट कार्ड (प्रवेश पत्र) के बिना रैली में शामिल होने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

Saran Flood Relief 2026: सारण में बाढ़ से मचा संकट, राहत-बचाव...

Saran Flood Relief 2026: सारण जिले में बाढ़ की स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और स्वास्थ्य सेवाओं...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: अवैध कोयला कारोबार पर CISF...

Jamunia High Wall Illegal Coal Mining: बीसीसीएल के ब्लॉक दो क्षेत्र में अवैध कोयला खनन और इससे जुड़ी गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए...

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...