रांची में 22 अगस्त से अग्निवीर भर्ती रैली: झारखंड के मूल निवासी युवाओं को सेना में शामिल होने का मौका, सीईई पास अभ्यर्थियों को मिलेगा प्रवेश

रांची: झारखंड के युवाओं के लिए भारतीय सेना में भर्ती होने का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। सेना भर्ती कार्यालय रांची द्वारा अग्निवीर भर्ती रैली 2025-26 का आयोजन 22 अगस्त से 4 सितंबर तक राजधानी रांची के खेलगांव स्टेडियम में किया जाएगा। इस रैली में झारखंड के मूल निवासी युवा ही भाग ले सकेंगे।

भर्ती रैली में अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी), अग्निवीर (तकनीकी), अग्निवीर (क्लर्क/स्टोर कीपर तकनीकी), अग्निवीर ट्रेड्समैन (10वीं पास), और अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं पास) पदों पर युवाओं की नियुक्ति की जाएगी।

केवल CEE पास अभ्यर्थियों को ही मिलेगा मौका

इस रैली में सिर्फ वे ही अभ्यर्थी शामिल हो सकते हैं जिन्होंने पहले से आयोजित कॉमन एंट्रेंस एग्जामिनेशन (CEE) को पास कर लिया है। ऐसे अभ्यर्थियों को उनके रजिस्टर्ड ईमेल पर एडमिट कार्ड भेजा जा चुका है, साथ ही वे इसे भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से भी डाउनलोड कर सकते हैं। बिना रंगीन ऑनलाइन जनरेटेड एडमिट कार्ड के किसी को भी भर्ती स्थल में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।

क्या रखें साथ

सभी अभ्यर्थियों को अपने साथ ऑनलाइन जारी कैरेक्टर सर्टिफिकेट, आवासीय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र और अन्य शैक्षणिक प्रमाणपत्रों की मूल कॉपियां लानी होंगी। इसके साथ ही एक एंड्रॉयड फोन लाना भी जरूरी होगा, ताकि ऑनलाइन वेरिफिकेशन की प्रक्रिया मौके पर पूरी की जा सके।

परेशानी हो तो कहां संपर्क करें?

यदि किसी अभ्यर्थी को एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में कठिनाई हो रही है, तो वे सेना भर्ती कार्यालय, रांची में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक संपर्क कर सकते हैं। यह कार्यालय मेन रोड में ओवरब्रिज के समीप स्थित है।

भर्ती रैली में सुविधाएं और निर्देश

रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री ने भर्ती रैली में शामिल हो रहे अभ्यर्थियों के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। सुबह 4 बजे से मेडिकल टीम, एंबुलेंस, पीने के पानी और आराम की व्यवस्था रहेगी। ट्रैफिक और सुरक्षा को लेकर भी सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

दलालों से सावधान रहें

सेना भर्ती निदेशक कर्नल विकास भोला ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे किसी भी दलाल या फर्जी व्यक्ति के झांसे में न आएं। भर्ती प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी और निष्पक्ष होगी। केवल योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर ही चयन किया जाएगा। अगर कोई व्यक्ति नियुक्ति का झांसा देता है, तो उसकी जानकारी तुरंत सेना अधिकारियों को दें।


Bihar MLC Graduate Voting Percentage: बिहार स्नातक चुनाव में कोसी का...

Bihar MLC Graduate Voting Percentage, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के तहत स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों में शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026 को दोपहर 2 बजे...

Bihar MLC Election 2026: शुरुआती 4 घंटे में सारण शिक्षक सीट...

Bihar MLC Election 2026, पटना: बिहार विधान परिषद की आठ सीटों के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। शुरुआती चार घंटों में अलग-अलग...

Mokama MLC Election Clash: बिहार MLC चुनाव के बीच मोकामा में...

Mokama MLC Election Clash: बिहार विधान परिषद चुनाव के दौरान मोकामा में जेडीयू विधायक अनंत सिंह और एमएलसी प्रत्याशी नीरज कुमार के समर्थकों के...