अभियंता वीरेंद्र राम के सहयोयों की रिमांड अवधि बढ़ी

रांची: ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के तीन सहयोगियों को ईडी ने 5 दिनों की पूछताछ के बाद शनिवार को ईडी की विशेष न्यायाधीश पीके शर्मा की कोर्ट में पेश किया.

कोर्ट ने ईडी के आग्रह पर इन सभी को और 3 दिनों की पूछताछ के लिए रिमांड पर देने का आदेश दिया. हालांकि, ईडी ने कोर्ट से 5 दिनों का रिमांड फिर से प्रदान करने का आग्रह किया था.

26 जून को ईडी ने वीरेंद्र राम के तीन सहयोगियों नीरज मित्तल, राम प्रकाश भाटिया और ताराचंद को 5 दिनों की रिमांड पर आग्रह किया था.

अनुमति प्राप्त करने के बाद, 27 जून से ईडी ने इन तीनों से पूछताछ की शुरुआत की थी. रिमांड अवधि पूरी होने पर शनिवार को इन तीनों को ईडी की विशेष न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया.

Gayaji Firing News: दुर्गा पूजा के बीच गयाजी में दारोगा के...

Gayaji Firing News: बिहार के गया जिले में दुर्गा पूजा के दौरान गोलीबारी की घटना से सनसनी फैल गई। मानपुर के मुफस्सिल थाना क्षेत्र...

Neeraj Kumar ICU News: JDU नेता नीरज कुमार ICU में भर्ती,...

Neeraj Kumar ICU News, पटना: बिहार की राजनीति से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जेडीयू के वरिष्ठ नेता और पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र...

Nalanda Crime News: मेला देखने जा रहे युवक को रेलवे गुमटी...

Nalanda Crime News: बिहारशरीफ जंक्शन के पास सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। रेलवे गुमटी के समीप...