हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि तीन दिन और बढ़ी, जमीन घोटाला मामले में ईडी कर रही है पूछताछ

रांची. बड़ी खबर राजधानी रांची से आ रही है। पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि तीन दिनों के लिए बढ़ा दी गयी है। इससे पहले आज रिमांड की अवधि पूरी होने के कारण हेमंत सोरेन को पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया। यहां कोर्ट ने सुनवाई के बाद हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि बढ़ा दी।

आज में हेमंत सोरेन की रिमांड अवधि पूरी हो रही थी। इसको लेकर हेमंत सोरेन को कोर्ट में पेश किया गया। यहां ईडी ने कोर्ट से चार दिनों की रिमांड मांगी, लेकिन कोर्ट ने तीन दिन ही रिमांड देने पर राजी हुआ। हेमंत सोरेन पिछले 10 दिनों से ईडी हिरासत में हैं। अब वे तीन दिन और ईडी हिरासत में रहेंगे।

बता दें कि जमीन घोटाला मामले में ईडी ने 30 जनवरी को हेमंत सोरेन को गिरफ्तार किया था। इसके बाद उन्हें पीएमएलए कोर्ट में पेश किया गया था। यहां से पांच दिनों की रिमांड मिलने के बाद हेमंत सोरेन को फिर कोर्ट में पेश किया गया था। जिसके बाद ईडी को फिर पांच दिनों की रिमांड मिली थी। अब फिर हेमंत सोरेन से पूछताछ के लिए तीन दिनों की और रिमांड मिली है।

NPU VC Dinesh Kumar Singh: NPU कुलपति पर क्यों लगी अधिकारों...

NPU VC Dinesh Kumar Singh: राज्यपाल सह कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार ने नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय (NPU) के कुलपति डॉ. दिनेश कुमार सिंह के वित्तीय और...

Dhanbad Marriage Fraud Case: शादी के नाम पर ठगी का खेल!...

Dhanbad Marriage Fraud Case: धनबाद पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी और मारपीट करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया...

Hemant Soren:बड़गाईं जमीन मामले में Hemant Soren की याचिका पर सुनवाई,...

बड़गाईं की 8.86 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लांड्रिंग मामले में हेमंत सोरेन की याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट ने ईडी से 16 सितंबर...