RANCHI: इंजीनियर वीरेंद्र राम गिरफ्तार – झारखंड के ग्रामीण विकास विभाग के सचिव वीरेंद्र राम को ईडी ने गिरफ्तार कर लिया है. वीरेंद्र राम पर मनी लॉड्रिंग का आरोप है. पिछले दो दिनों से लगातार वीरेंद्र राम के देश भर में 24 ठिकानों पर छापेमारी करने के बाद मिले करोड़ों के जेवरात और काजगात के बाद ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि उनके खिलाफ करीब 100 करोड़ से अधिक की अवैध संपत्ति जमा करने का आरोप है.

इंजीनियर वीरेंद्र राम गिरफ्तार – ईडी ने फॉर्च्यूनर को किया सीज

ग्रामीण विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम के ठिकानों पर बुधवार को लगातार दूसरे दिन भी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी जारी है. इस दौरान ईडी ने वीरेंद्र राम की संपत्ति सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. बुधवार को ईडी की टीम ने अशोक नगर स्थित उनके आवास पर खड़ी फॉर्च्यूनर कार को भी सीज कर लिया है. जानकारी के मुताबिक ईडी उनकी और भी कई चल और अचल संपत्ति सीज कर सकती है. वीरेंद्र राम और आलोक रंजन नामक व्यक्ति फिलहाल ईडी की हिरासत में है.
- PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा और रीना का बिजली बिल शून्य, सब्सिडी से भी मिला फायदा
- Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार! मुजफ्फरपुर में 1391.4 लीटर शराब मिलने से सवाल
- Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों में पहुंचे CM सम्राट चौधरी, बोले- बिहार में बढ़ेंगे रोजगार के अवसर

















