Advertisment

राजद ने मंहगाई के खिलाफ दिया एक दिवसीय धरना

रांची : राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक के समक्ष राष्ट्रीय जनता दल ने बढ़ती महंगाई व केंद्र सरकार के विरोध एक दिवसीय धरना का आयोजन किया। मौके पर राजद प्रदेश अध्यक्ष अभय सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण कमरतोड़ महंगाई से आम लोग परेशान हैं, जबकि भाजपा के नेता बयानबाजी कर रहे हैं।

साथ ही यह भी कहा कि आज के समय में गरीब परिवारों का जीना मुहाल हो गया है। महंगाई कमर तोड़ हो रखी है। गरीब भुखमरी के कगार पर है। ऐसे में राजद की ओर से लगातार विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। केंद्र सरकार की नीतियां गरीब विरोधी हैं, इससे खाद्य पदार्थों में लगातार वृद्धि हो रही है। गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार का जीना मुश्किल हो गया है। यह सरकार पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने का बस काम कर रही है।

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...