Advertisment

Kargil Vijay Diwas 2026: शहीदों के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि, बोले मंत्री श्रवण कुमार

कारगिल विजय दिवस पर बिहारशरीफ में आयोजित समारोह में मंत्री श्रवण कुमार ने शहीदों को श्रद्धांजलि दी। कहा, शहीदों के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।


Kargil Vijay Diwas 2026 पटना:कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के अवसर पर बिहारशरीफ स्थित कारगिल पार्क में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में ग्रामीण विकास विभाग एवं सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के मंत्री सह जदयू विधायक दल के नेता श्रवण कुमार ने कहा कि शहीदों के सपनों को साकार करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा कि 26 जुलाई 1999 का दिन प्रत्येक भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और प्रेरणा का प्रतीक है। कारगिल के वीर शहीदों का बलिदान कभी भुलाया नहीं जा सकता और उनका साहस आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति तथा कर्तव्यनिष्ठा का संदेश देता रहेगा।

Kargil Vijay Diwas 2026: शहीदों के परिवारों के कल्याण के लिए सरकार प्रतिबद्ध

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि भारतीय सेना के जवान हर मौसम और हर परिस्थिति में देश की सीमाओं की रक्षा कर रहे हैं, जिस पर पूरे देश को गर्व है। उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों की देखभाल करना सरकार और समाज दोनों की जिम्मेदारी है। सरकार उनके बच्चों की शिक्षा और परिवार के कल्याण के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने सभी नागरिकों से एक सशक्त, एकजुट और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

समारोह के दौरान मंत्री श्रवण कुमार, सांसद कौशलेंद्र कुमार और 38 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी ने शहीद स्मारक पर पुष्पचक्र अर्पित कर वीर जवानों को श्रद्धांजलि दी।


Key Highlights:

  • कारगिल विजय दिवस पर बिहारशरीफ के कारगिल पार्क में आयोजित हुआ श्रद्धांजलि समारोह।

  • मंत्री श्रवण कुमार ने कहा, शहीदों के सपनों को साकार करना ही सच्ची श्रद्धांजलि।

  • सांसद कौशलेंद्र कुमार और कर्नल राजेश बहरी ने भी शहीदों को नमन किया।

  • कारगिल शहीद हरदेव प्रसाद की वीरांगना पत्नी मुन्नी देवी को किया गया सम्मानित।

  • एनसीसी कैडेटों और सेना के जवानों की मौजूदगी में शहीदों के बलिदान को किया गया याद।


Kargil Vijay Diwas 2026: अमर शहीद हरदेव प्रसाद को किया याद, वीरांगना मुन्नी देवी सम्मानित

मंत्री ने कारगिल युद्ध में वीरगति प्राप्त करने वाले नालंदा जिले के अमर शहीद हरदेव प्रसाद को विशेष रूप से याद करते हुए कहा कि उनके अद्वितीय साहस और सर्वोच्च बलिदान के कारण ही देश की सीमाएं सुरक्षित हैं। उनका त्याग और समर्पण हमेशा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।

कार्यक्रम में शहीद हरदेव प्रसाद की पत्नी वीरांगना मुन्नी देवी को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। साथ ही 38 बिहार बटालियन एनसीसी में पदस्थापित सेना के जवानों को भी सम्मानित किया गया।

Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय राष्ट्रप्रेम और एकता का प्रतीक

सांसद कौशलेंद्र कुमार ने कहा कि कारगिल विजय दिवस केवल सैन्य जीत का प्रतीक नहीं, बल्कि भारतीय सैनिकों के अदम्य साहस, दृढ़ संकल्प और राष्ट्रप्रेम का उत्सव है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह शहीदों के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दे।

38 बिहार बटालियन एनसीसी के कमांडिंग ऑफिसर कर्नल राजेश बहरी ने कहा कि सैनिकों को समाज में उचित सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता, शांति, सद्भाव और भाईचारे को बनाए रखना ही शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। साथ ही शहीदों के परिजनों के सुख-दुख में सहभागी बनना और हर संभव सहायता करना समाज का दायित्व है।

इस अवसर पर 38 बिहार बटालियन एनसीसी के अधिकारियों, जवानों, एनसीसी कैडेटों तथा बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित रहे।


Highlights

Bankipur By Election 2026: एनडीए उम्मीदवार के समर्थन में उतरे मंत्री...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंत्री श्रवण कुमार ने एनडीए उम्मीदवार नीरज कुमार सिन्हा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। जनसभा को संबोधित कर...

School Enrollment Campaign: बिहार के 171 प्रखंडों में शिक्षा से जुड़ीं...

बिहार के 19 जिलों के 171 प्रखंडों में पंचायत प्रतिनिधियों, जीविका दीदियों और सीथ्री के प्रयास से स्कूल छोड़ चुकी बालिकाएं फिर शिक्षा की...

Waste Management Success: मधुबनी के सुखेत पंचायत का मॉडल बना मिसाल,...

मधुबनी के सुखेत पंचायत ने गोबर और जैविक कचरे से वर्मी कंपोस्ट बनाकर स्वच्छता, रोजगार और आय का नया मॉडल विकसित किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र...