हेमन्त सोरेन ने की रॉबिन मिंज ने शिष्टाचार मुलाकात

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से आज इंडियन प्रीमियर लीग, (आईपीएल) क्रिकेट की टीम- मुम्बई इंडियंस के लिए चयनित विकेटकीपर -सह- बल्लेबाज रॉबिन मिंज ने शिष्टाचार मुलाकात की।

उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि मुंबई इंडियंस के द्वारा उन्हें यूनाइटेड किंगडम (यूके) में होने वाले अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण (अभ्यास ) शिविर के लिए बुलावा आया है। यह शिविर अगस्त माह- 2023 से शुरू होगा।

मुख्यमंत्री ने मूल रूप से गुमला के रायडीह प्रखंड के एक छोटे से गांव सिलम पांदनटोली से आनेवाले प्रतिभावान क्रिकेटर रॉबिन मिंज को इस उपलब्धि के लिए बधाई और शुभकामनाएं दी।

उन्होंने उम्मीद जताई कि अपने बेहतर खेल से क्रिकेट की दुनिया में एक अलग मुकाम हासिल करेंगे और झारखंड एवं देश का नाम रौशन करेंगे।

ज्ञात हो कि वर्तमान में राजधानी रांची के नामकुम, नया टोली में रह रहे रॉबिन मिंज झारखंड के पहले आदिवासी क्रिकेटर हैं, जिनका चयन आईपीएल क्रिकेट के लिए हुआ है। इस मौके पर विधायक  राजेश कच्छप, रॉबिन मिंज के पिता श्री फ्रांसिस जेवियर मिंज, माता श्रीमती एलिस मिंज, क्रिकेट कोच श्री चंचल भट्टाचार्य, श्री एसपी गौतम और श्री आसिफ हक मौजूद थे।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...