शराब की असली बॉटल में खपाई जा रही है नकली शराब, रहें सावधान

रिपोर्टः राजकुमार जायसवाल

धनबादः अवैध और नकली शराब की हो रही बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से लगातार उत्पाद विभाग द्वारा छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में बुधवार को करीब 40 से 50 लीटर अवैध और नकली शराब उत्पाद विभाग ने जब्त किया. जब्त शराब में रॉयल चैलेंज, सिग्नेचर 8pm, मेकडेबल नंबर 1 रॉयल स्टैग और नाइट गर्ल की बोतल थी.

पूरे मामले पर जानकारी देते हुए दरोगा सनी तिर्की ने बताया कि गोविंदपुर के आसना गांव में एक नाश्ते की दुकान में भोला यादव द्वारा अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर छापेमारी की गई. छापेमारी दल को देखकर उक्त युवक भागने में सफल रहा इस दौरान करीब 50 लीटर अवैध एवं नकली शराब को जब्त किया गया. वहीं भोला नामक युवक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कवायद की जा रही है.

उत्पाद दारोगा सन्नी तिर्की ने बताया कि ब्रांडेड कंपनी की बोतल में अवैध और नकली शराब भर के खपाया जाता है. हालंकि लगातार गुप्त सूचना पर उत्पाद विभाग कार्रवाई भी करती है. इसी क्रम में उक्त कार्रवाई की गई है.

Devesh Kumar Bihar: देवेश कुमार ने संभाला बिहार राज्य योजना पर्षद...

Devesh Kumar Bihar: विधान परिषद (MLC) के पूर्व सदस्य देवेश कुमार ने गुरुवार को बिहार राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष का पदभार संभाला। इस...

Jharkhand Weather: झारखंड के 4 जिलों में Yellow Alert, अगले 3...

 झारखंड के दुमका, गोड्डा, पाकुड़ और साहिबगंज में अगले 1 से 3 घंटे में गरज, वज्रपात और बारिश का Yellow Alert जारी किया गया...

Janmashtami 2026: CM सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई, सुख-समृद्धि...

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर बिहार और देशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सामाजिक समरसता, प्रेम और उत्साह की कामना की।Janmashtami 2026 पटना:...