Advertisment

उत्पाद विभाग की छापेमारी में 493 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

नवादाः बिहार-झारखंड सीमा स्थित चितरकोली पंचायत के समेकित जांच चौकी के चेक पोस्ट पर 493 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. झारखंड के रास्ते बिहार में प्रवेश कर रहे शराब तस्कर समेत शराब से भरी ट्रक को गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर निशांत कुमार ने धर दबोचा. उत्पाद अधिक्षक अनिल आजाद ने बताया कि समेकित जांच चौकी पर शराब जांच के लिए लगायी गयी थी. उत्पाद पुलिस के द्वारा शनिवार की सुबह बिहार में प्रवेश कर अवैध शराब से भरे एक ट्रक और एक शराब तस्कर को गिरफ्तार गया है.

ट्रक में भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब बरामद किया गया. बरामद शराब की बाजार कीमत करीब 25 लाख रुपये से भी ज्यादा आंकी जा रही है. उत्पाद अधिक्षक ने बताया कि ट्रक में कुरकुरे भरे कार्टून की आड़ में शराब ले जाई रही थी. जांच चौकी पर उत्पाद विभाग के द्वारा वाहनों की जांच की जा रही थी इसी बीच गुप्त सूचना मिली कि अंग्रेजी शराब से भरी ट्रक बिहार में प्रवेश करने वाली है.

जिसके बाद उत्पाद विभाग के इंस्पेक्टर निशांत कुमार के नेतृत्व में वाहनों की जांच के दौरान एनएच-20 सड़क मार्ग पर नाकेबंदी कर झारखंड की ओर से आने वाली हरेक छोटे बड़े गाड़ीयों जांच की जाने लगी. जांच के क्रम में ट्रक यूपी 25 एफटी-1894 आते दिखी. जिसकी जांच करने के दौरान देखा की ट्रक में कुरकुरे भरे कार्टूनों के नीचे छिपाकर अंग्रेजी शराब 493 कार्टून रखें हुए थे.

शराब तस्कर की पहचान उत्तर प्रदेश के रामपुर जिला के बिलासपुर थाना क्षेत्र के बड़ा बरसेना निवासी गुरवचन सिंह के पुत्र इंदजीत सिंह के रूप में किया गया है. उत्पाद इंस्पेक्टर ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर ने बताया कि शराब उत्तर प्रेदश से ला रहे थे. जिसे बिहार में उन्हें डिलीवरी देना था. जिसे उक्त शराब सप्लाई की जानी थी. उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति पर उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर इसमें संलिप्त लोगों के बारे में पूछताछ की जा रही है. जिनकी पहचान होने पर कार्रवाई की जाएगी.

Jharkhand Weather Update: आज अधिकांश जिलों में बारिश और वज्रपात का...

Jharkhand Weather Update 30 July 2026: झारखंड में आज हल्की से मध्यम बारिश, कई जिलों में वज्रपात और 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार...

Durand Cup 2026: इंडियन एयर फोर्स ने डिफेंडर्स एफसी को 2-1...

Durand Cup 2026: रांची के बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में खेले गए 135वें डूरंड कप के एक मैच में, इंडियन एयर फ़ोर्स की फुटबॉल...

Palamu Railway Wagon Factory: क्या पलामू की बदलने वाली है किस्मत?...

Palamu Railway Wagon Factory: सांसद वीडी राम ने लोकसभा में नियम 377 के तहत एक अहम मुद्दा उठाया, जिसका मकसद पलामू संसदीय क्षेत्र में...