विस्थापित अपरेंटिस संघ के आंदोलनकारियों को भेजा गया कैंप जेल

बोकारोः 2 दिनों से चल रहे बीएसएल प्रशासनिक भवन के समक्ष विस्थापित अपरेंटिस संघ के आंदोलनकारियों को आज सुबह पुलिस प्रशासन के सहयोग से उठाकर कैंप जेल में डाल दिया गया. विस्थापित अपरेंटिस संघ अपनी नियोजन की मांग को लेकर विगत 6 सालों से आंदोलन करते आ रहे हैं. जहां 2 दिन पहले विस्थापित अपरेंटिस संघ ने बीएसएल के प्रशासनिक भवन को घेरने का प्रयास किया. प्रबंधन के समक्ष अपनी मांगों को रखने का काम किया मगर आंदोलनकारियों और प्रबंधन के बीच किसी तरह की कोई वार्ता नहीं हुई. जिसके बाद आंदोलनकारी वहीं डटे रहे वही आज अहले सुबह 4:00 बजे के करीब सो रहे आंदोलनकारियों को पुलिस बल के द्वारा उठा लिया गया और उसे सेक्टर चार स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम के कैंप जेल भेज दिया गया.

आंदोलनकारी वहां भी आंदोलन जारी रखते हुए भूख हड़ताल कर दिया है. उनका कहना है की हमने अपनी जमीन बीएसएल प्लांट को दिया है. जिस पर आज यह प्लांट खड़ा है 2016 में प्रबंधन के साथ बैठक कर निर्णय लिया गया था कि डी पि एल आर के माध्यम से अप्रेंटिस कराया जाएगा. जिसके बाद उन्हें नियोजन दे दिया जाएगा. मगर अप्रेंटिस करने के बावजूद विस्थापितों को आज तक प्रबंधन ने नियोजन नहीं दिया और आज आंदोलन कर रहे लोगों को बीएसएल मैनेजमेंट जिला प्रशासन पर दबाव बनाकर आंदोलन स्थल से जबरन उठाकर कैंप जेल में डाल दी है. इसलिए हम लोग इस कैंप जेल से भी आंदोलन जारी रखते हुए भूख हड़ताल करेंगे. हमारी मांगे जब तक नहीं मांगी जाएंगी हम लोग आंदोलन जारी रखेंगे.

 

Ranchi Land Scam: नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के डबल...

रांची के नामकुम अंचल में 1.22 एकड़ जमीन के मामले में ACB ने जांच तेज कर दी है। टीम ने अंचल कार्यालय से पुराने...

JPSC Exam Scam: ACF-FRO परीक्षा में कॉपी लिखने वालों की तलाश,...

 JPSC नियुक्ति घोटाले की जांच में CID को 6 से 9 संदिग्ध एक्सपर्ट और साल्वर के नाम मिले हैं। एजेंसी दिल्ली और लखनऊ में...

Ranchi Railway: सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए सीधी ट्रेनें...

 रांची से सूरत, इंदौर, मुंबई और बेंगलुरु के लिए पर्याप्त सीधी ट्रेनें नहीं हैं। यात्रियों को दूसरे शहरों से ट्रेन पकड़नी पड़ती है। बेंगलुरु...