Commercial Advertisment

Godda में बेलगाम बालू माफिया, पुलिस के आंख के नीचे से धड़ल्ले से चल रहा अवैध कारोबार

Godda : गोड्डा जिले के देवढाड़ थाना क्षेत्र में इन दिनों अवैध बालू खनन अपने चरम पर है। कभी रात के अंधेरे में छुप-छुपाकर चलने वाला यह गैरकानूनी धंधा अब दिनदहाड़े आम सड़कों पर देखा जा सकता है। बालू माफिया इस कदर बेखौफ हो चुके हैं कि सैकड़ों ट्रैक्टर हर दिन अवैध रूप से बालू लादकर खुलेआम दौड़ते हैं, और यह सब पुलिस की नाक के नीचे हो रहा है।

ये भी पढ़ें- Breaking : दिल्ली के दरियागंज में तीन मंज़िला इमारत का हिस्सा ढहा, तीन मजदूरों की दर्दनाक मौत… 

Godda : अवैध कारोबार में खादी और खाकी का गठजोड़

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस कारोबार में खादी और खाकी का गठजोड़ साफ नजर आ रहा है। पुलिस गश्ती दल रोजाना इलाके में घूमता है, फिर भी माफियाओं पर कोई कार्रवाई नहीं होती। जब थाना प्रभारी राहुल कुमार से इस संबंध में सवाल किया गया, तो पहले उन्होंने कहा-“कोई ट्रैक्टर नहीं चल रहा है।”

ये भी पढ़ें- Bokaro : पुलिस और ग्रामीणों में झड़प, जमकर चले लाठी डंडे, सियालजोरी थाना का फूटा सर… 

Godda : प्रशासन की इस चुप्पी, लोगों में भारी आक्रोश

लेकिन जब उन्हें सटीक लोकेशन और वीडियो सबूत दिखाए गए, तो उनकी प्रतिक्रिया बदली-“हम पेट्रोलिंग भेज रहे हैं।” इससे साफ है कि या तो पुलिस को जमीनी सच्चाई की जानकारी नहीं है, या फिर जानबूझकर नजरअंदाजी की जा रही है।

ये भी पढ़ें- Breaking : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने रामदास सोरेन को दी श्रद्धांजलि, परिजनों से की मुलाकात 

प्रशासन की इस चुप्पी और निष्क्रियता से लोगों में भारी आक्रोश है। सवाल उठ रहा है कि आखिर किसके इशारे पर यह अवैध कारोबार फल-फूल रहा है? क्या बालू माफियाओं को प्रशासनिक संरक्षण प्राप्त है? देवढाड़ में रेत का काला धंधा एक संगठित नेटवर्क बन चुका है, जहां हर दिन लाखों का अवैध कारोबार हो रहा है।

ये भी जरुर पढ़ें+++++

Ranchi Crime : ऑनलाइन मोहब्बत के चक्कर में लुटा दिए 1.45 करोड़, रांची का हुआ कंगाल, मामला दर्ज 

Jamshedpur Murder : चाची का अश्लील वीडियो बना ब्लैकमेल करता था भतीजा, नदी किनारे मिला शव, ये निकला हत्यारा… 

Palamu : कुख्यात गैंगस्टर डब्लू सिंह ने डाला हथियार, तीन दर्जन से ज्यादा मामले दर्ज… 

Breaking : मुझे धमकी मिली है 400 जवान घर में घुसे, सूर्या हांसदा का एनकाउंटर नहीं हत्या थी-अंबा प्रसाद ने खोल दी पोल… 

Bokaro : बेरमो में पुलिस की बड़ी रेड: 80 किलो गांजा और अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार… 

Palamu Murder : प्रेमिका के सामने प्रेमी को उतार दिया मौत के घाट, चार आरोपी गिरफ्तार… 

Surya Hansda Encounter : एनकाउंटर नहीं मर्डर था! साजिश कर मारा गया सूर्या, मामले की सीबीआई जांच हो-अर्जुन मुंडा… 

Bihar UPYOG Portal Launch: बिहार में UPYOG पोर्टल लॉन्च, अब 264...

Bihar UPYOG Portal Launch, पटना: बिहार में शहरी सेवाओं को डिजिटल और पारदर्शी बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने बड़ा कदम उठाया है।...

Bihar BJP Meeting: पटना में बिहार बीजेपी की बैठक सम्पन्न, 2...

Bihar BJP Meeting, पटना: बिहार बीजेपी की बैठक शनिवार को पटना में सम्पन्न हुई। बैठक में पार्टी के आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों और भागलपुर में...

Independent MLCs Join BJP: बिहार में बीजेपी का बड़ा संगठनात्मक विस्तार,...

Independent MLCs Join BJP, पटना: बिहार विधान परिषद चुनाव के नतीजों के बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) को दो और विधान पार्षदों का साथ...