गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस में हर्षोल्लास से मना 79वां स्वतंत्रता दिवस

बोकारो. 15 अगस्त 2025 को गुरु गोबिंद सिंह एजुकेशनल सोसाइटीज टेक्निकल कैंपस (एन.ए.ए.सी. द्वारा बी++ ग्रेड प्रत्ययित), इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेज में गर्व और उल्लास से 79वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया, जिसमें कॉलेज के छात्रगण, प्राध्यापकगण व कर्मचारीगण शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारम्भ संस्थान के अध्यक्ष तरसेम सिंह द्वारा ध्वाजारोहण कर हुआ।

व्यवस्थापन के सचिव सुरेंद्र पाल सिंह, सदस्यगण जसपाल सिंह, हरपाल सिंह व कॉलेज निदेशक डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने उनका साथ दिया। सबने राष्ट्रगान गाया। एनएसएस के स्वयंसेवी छात्रों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। डॉ. प्रियदर्शी जरुहार ने अपने स्वागत भाषण में कॉलेज द्वारा की जा रही प्रगति, बढे़ कोर्स और दाखिलों तथा उपलब्ध बेतरीन प्लेसमेंट और सुविधाओं पर रोशनी डाली।

सचिव सुरेंद्र पाल सिंह ने स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान को याद करते हुए छात्रों को उनके जीवन तथा परिश्रम से प्रेरित होने का संदेश दिया। अध्यक्ष महोदय ने कालेज निदेशक व फैकल्टी मेंम्बर्स के अथक योगदानों की सराहना की। प्रदेश व राष्ट्रीय फलक पर कॉलेज यश प्राप्त कर रहा है, इस पर उन्होंने गर्व और हर्ष प्रकट किया। इस दौरान बीबीए प्रथम वर्ष की छात्रा स्वस्तिका द्वारा लिखी देशभक्ति का शानदार पाठ किया गया।

छात्रों ने देश पर केंद्रित सुंदर भाषण दिये। कार्यक्रम का समन्वयन प्रो. रश्मि ठाकुर ने किया तथा मंच का संचालन प्रो. प्रतिभा कुमारी और प्रो. शहनाज ने किया। डॉ. अरुण प्रसाद बर्णवाल ने धन्यवाद ज्ञापित किया और इस प्रकार कार्यक्रम का समापन हुआ। तत्पश्चात अतिथियों ने डीटीई व जेयूटी के तत्वधान द्वारा कॉलेज में ‘स्टूडेंट रिसोर्स सेंटर’ यानी प्रज्ञा केंद्र का उद्घाटन किया।

अब से आम नागरिकों व छात्रों को ई कल्याण इत्यादि छात्रवृत्ति, आधार, पैन कार्ड, जन्म मृत्यु पंजीकरण, सरकारी दस्तावेज, के आवेदन व प्राप्ति की सुविधा रहेगी। लर्निंग कॉओर्डीनेटर उत्तम कुमार और रूबी कुमारी उपस्थित रहे। कॉलेज में जलपान की व्यवस्था रही।

Mudma Jatra 2026: मुड़मा जतरा की सुरक्षा को लेकर मंत्री शिल्पी...

Mudma Jatra 2026, रांची: ऐतिहासिक 40 पड़हा मुड़मा जतरा के सफल, सुरक्षित और सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता...

Bihar AI Policy 2026: बिहार में हर साल एक लाख युवाओं...

Bihar AI Policy 2026: बिहार को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और नई तकनीक के क्षेत्र में अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में सरकार ने पहल...

Chatra Vehicle Checking Campaign: चतरा में ओवरलोडिंग पर शिकंजा, शिवपुर में...

Chatra Vehicle Checking Campaign: झारखंड के चतरा जिले में सिमरिया-टंडवा मुख्य मार्ग पर शिवपुर के पास गुरुवार को परिवहन विभाग ने विशेष वाहन जांच...