प्रेमिका ने भाइयों के साथ मिलकर कर दी प्रेमी की हत्या, शव को जमीन में दफनाया

पलामूः प्रेमिका के साथ उसका प्रेम प्रसंग शादी के पहले से चल रहा था, जो शादी के बाद भी जारी रहा. प्रेमिका के शादी छत्तीसगढ़ के रायपुर में होने के बाद भी दोनों का मिलना जुलना होता था. यही अवैध संबंध हत्या का कारण बना. पलामू के पाटन थाना क्षेत्र स्थित बरसैयता गांव में एक प्रेमिका द्वारा अपने भाइयों के साथ मिलकर अपने प्रेमी का हत्या कर शव को जमीन में दफना देने का मामला सामने आया है. पुलिस जहां एक ओर शव को जमीन से निकालने के लिए मेजिस्ट्रेट की मौजदूगी में विधि सम्मत करवाई कर रही है. वहीं, प्रेमिका व उसके भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है.

19 साल का था मृतक नयन

मृतक नयन कुमार सिंह मात्र 19 साल का था. वह पलामू के छतरपुर का रहने वाला था. सूत्रों के अनुसार अपनी प्रेमिका के साथ उसका प्रेम प्रसंग शादी के पहले से चल रहा था, जो शादी के बाद भी जारी रहा. प्रेमिका के शादी छतीशगढ के रायपुर में होने के बाद भी दोनों का मिलना जुलना होता था यही अवैध संबंध हत्या का कारण बना

कैसे सुलझी हत्या की गुत्थी

मेदनीनगर एसडीपीओ आईपीएस ऋषभ गर्ग ने बताया कि पिछले 22 जून को नयन के घरवालों ने छतरपुर थाना में उसके गुम होने का मामला दर्ज कराया, पुलिस मामला दर्ज कर नयन के लापता होने का अनुसंधान करने लगी. इसी क्रम में पुलिस को उसके अवैध प्रेम संबंध के बारे में पता चला. पुलिस अनुसंधान में पता चला की प्रेमिका कुछ दिन पहले गांव आई थी. अब अपने ससुराल छत्तीसगढ़ चली गई है, पुलिस टीम शक के आधार पर छत्तीसगढ़ से प्रेमिका को पकड़ कर लाई और पूछताछ की तो उसने सारी राज खोल दी. पुलिस के समक्ष प्रेमिका ने स्वीकार किया कि अपने पूर्व प्रेमी नयन के ब्लैकमेल करने की आदत से परेशान होकर उसने अपने भाइयों के साथ उसका हत्या कर शव को जंगल में दफना दिया था. पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

 

Kolkata Durga Puja Accident: कोलकाता हादसे में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की...

Kolkata Durga Puja Accident, मुजफ्फरपुर: दुर्गा पूजा के उत्सवी माहौल के बीच पश्चिम बंगाल के कोलकाता से एक दुखद घटना सामने आई है। चोरबागान...

Pappu Yadav Controversial Statement: छेड़खानी करने वालों के हाथ काटकर लाने...

Pappu Yadav Controversial Statement, मधेपुरा: पूर्णिया से सांसद पप्पू यादव ने बेटियों की सुरक्षा को लेकर ऐसा बयान दिया है, जिस पर विवाद खड़ा...

Bihar Durga Puja 2026: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के पूजा...

बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महासप्तमी पर पटना के चार दुर्गा पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और राज्य की सुख,...