रिपोर्टर : सचिन सिंह झरिया
एसएसएलएनटी की छात्रा ने हाथ की नस काट फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी
सुदामडीह थाना क्षेत्र की एसएसएलएनटी की छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।
फांसी लगाने के पहले उसने पहले बाएं हाथ की नस काट ली.

पुलिस को हाथ पर ब्लेड से कटे का निशान मिला है। बता दे कि बुधवार को पाथरडीह मोहन बाजार भाटडीह मोड़
स्थित रेलवे के क्वार्टर संख्या 292/A मैं रहने वाले अशोक कुमार सिंह की 22 वर्षीय पुत्री आदित्यी कुमारी ने
अपने रूम मैं सबसे पहले बाएं हाथ के नस ब्लेड से काट ली, उसके बाद दुपट्टा के सहारे पंखा से झूल कर
अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.
एसएसएलएनटी की छात्रा ने की आत्महत्या

मृतका के पिता ने बताया कि कल रात के करीब 11:00 बजे हमलोग एक साथ में खाना खाने के बाद आदित्यी
अपने रूम सोने के लिए चली गई सुबह 4:30 बजे के करीब जब मैं उसे उठाने गया दरवाजा खटखटाया
तो कोई भी आवाज नहीं आया काफी प्रयास के बाद भी कोई आवाज नहीं आया तो हम लोगों ने दरवाजा
तोड़ कर देखा तो दुपट्टा के सहारे पंखा के सहारे झूला हुआ था.
इसके बाद सुदामडीह पुलिस को सूचना दी. पुलिस तत्काल घटनास्थल पहुंचकर मृतका का मोबाइल लेकर
मामले की जांच में जुट गई है मामला प्रेम प्रसंग से भी जोड़ कर देखा जा रहा है.
मृतका एसएसएलएनटी की छात्रा थी ग्रेजुएशन कंप्लीट कर ली थी और आगे बीएड की तैयारी कर रही थी ।
पुलिस शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है।
सिजुआ – शिक्षिका ने थप्पड़ मारा तो छात्रा के कर ली आत्महत्या

















