Godda: हॉस्टल में रह रही छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस

Godda: जिले के नगर थाना क्षेत्र स्थित नहर चौक, गायत्री नगर मोहल्ले में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक हॉस्टल में रह रही आदिवासी छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छात्रा के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल गोड्डा भेज दिया।

Godda: छात्रा ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

बताया जा रहा है कि युवती हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी। हालांकि, पुलिस को मृतिका सुसाइड नोट मिला है, जिसमें लिखा है। चाचा हम आपके सपनों को पूरा नहीं कर पाए। मैं माफी चाहता हूं। मृतिका शीला मुर्मू साइंस की छात्रा की थी। अचानक उसके आत्महत्या कर लेने से साथी छात्राओं और आसपास के लोगों में दहशत का माहौल है।

Godda: मामले की जांच में जुटी पुलिस

फिलहाल, पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने कहा है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और प्रारंभिक जांच के बाद ही घटना की वास्तविक वजह सामने आएगी।

गोड्डा से प्रिंस राज की रिपोर्ट

RSS Office Blast ED Raid: लोहरदगा में ED की छापेमारी, आरोपी...

RSS Office Blast ED Raid, लोहरदगा: रांची स्थित RSS कार्यालय में हुए बम धमाके से जुड़े मामले की जांच के सिलसिले में गुरुवार को...

Aseem Mandal Arrest: 2.20 करोड़ के इनामी माओवादी असीम मंडल उर्फ...

Aseem Mandal Arrest, जमशेदपुर: लंबे समय से माओवादी संगठन से जुड़े रहे असीम मंडल उर्फ आकाश को कोलकाता एसटीएफ ने गिरफ्तार किया है। पुलिस...

Ranchi India vs West Indies T20: रांची में India vs West...

Ranchi India vs West Indies T20: जेएससीए इंटरनेशनल स्टेडियम एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मुकाबले की मेजबानी के लिए तैयार है। भारत और वेस्टइंडीज...