Jamtara : संचालक ने दुकान में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस…

Jamtara : जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र के ढेकीपाड़ा मोड़ पर एनएच 419 के किनारे स्थित झारखंड इलेक्ट्रिक नामक दुकान के मालिक सरफराज अंसारी ने दुकान में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने घटनास्थल से शव बरामद किया और पंचनामे के बाद पोस्टमार्टम के लिए जामताड़ा भेज दिया।

ये भी पढ़ें-Bokaro Crime : बंदूक की नोक पर शराब दुकान में लाखों की लूट, जांच में जुटी पुलिस… 

इससे पहले भी नींद की गोली खाकर की आत्महत्या की कोशिश

फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश में जुट गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, सरफराज ने दुकान की सीढ़ी के नीचे फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या की। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतारा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें- Purulia Accident : पुरुलिया में भयंकर सड़क हादसा, सरायकेला के एक ही गांव के 9 युवकों की दर्दनाक मौत… 

Jamtara : आत्महत्या के कारणों का पता लगाने में जुटी पुलिस

घटना के बारे में मृतक के बड़े भाई अल्ताफ ने बताया कि सरफराज ने इससे पहले भी नींद की गोली खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। उन्होंने बताया कि घटना के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। परिवार वाले भी इस बात से अंजान हैं कि उसने आत्महत्या क्यों की।

ये भी पढ़ें- Giridih : दहेज के लिए विवाहिता की हत्या का आरोप: पति समेत ससुराल वाले फरार… 

अल्ताफ ने बताया कि सरफराज रोज की तरह शुक्रवार को सुबह दुकान आया और कई ग्राहकों को सामान भी बेचा। इसी दौरान उसने अचानक दुकान बंद कर लिया। लोग कुछ समझ पाते तबतक उसने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। सरफराज ने सफेद गमछे को रस्सी बनाकर फंदा लगाया था।

ये भी पढ़ें- Breaking : हेमंत कैबिनेट का बड़ा फैसला, JSSC परीक्षा नियमों में किया ये बदलाव… 

2019 में हुई थी शादी

मिली जानकारी के मुताबिक सरफराज की शादी 2019 में हुई थी। उसके परिवार में उसकी एक बेटी और एक बेटा है। वह 15 साल पहले कर्माटांड के साइबर क्राइम बहुल सुंदरजोरी गांव से आकर अपने भाई के साथ यहां व्यापार शुरू किया था और फिर यहीं पर बस गया।

ये भी पढ़ें- Breaking : कैबिनेट की बैठक खत्म, कुल 26 प्रस्तावों पर लगी मुहर… 

हालांकि उसने आत्महत्या क्यों की पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि वे आत्महत्या के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं से जांच कर रहे हैं। परिजनों से पूछताछ की जा रही है।

ये भी जरुर पढ़ें——

Gumla Murder : मुर्गा खरीदने के लिए ₹200 नहीं देने पर बहनोई ने साले की पत्नी को टांगी से काटकर उतारा मौत के घाट… 

Garhwa Murder : गढ़वा में भी सोनम कांड, पति को चिकन में जहर देकर मार डाला… 

Dumka Murder : भाभी के प्यार में पागल देवर ने कर दी हद पार, भागने से मना करने पर… 

Khunti : मुरहू में दर्दनाक हादसा, कुएं में दबे दो मासूम… 

Ranchi Breaking : भारी बारिश का कहर! जोन्हा फॉल में पर्यटक बहा, खोजबीन जारी… 

Breaking : कल भी बंद रहेंगे रांची जिले के सभी स्कूल, भारी बारिश का रेड अलर्ट… 

Gumla : बकरियां चुराकर बन रहा था ‘मालामाल’, एक बकरी चोर गिरफ्तार…

Ranchi : दहशत में लोग, बहुमंजिली इमारत की नींव खुदाई से भू-धंसान का खतरा… 

 

Jamshedpur Illegal Warehouse: सरकारी जमीन पर किसने बना दिए करोड़ों के...

Jamshedpur Illegal Warehouse: प्रशासन ने पूर्वी सिंहभूम के सुंदरनगर इलाके में सरकारी ज़मीन पर बने कथित अवैध गोदामों के खिलाफ कार्रवाई तेज़ कर दी है।...

JPSC 14th Civil Services Exam: मुख्य परीक्षा को लेकर झारखंड हाईकोर्ट...

14वीं जेपीएससी संयुक्त सिविल सेवा प्रतियोगिता परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा में शामिल करने की मांग को लेकर दायर याचिकाओं पर झारखंड हाईकोर्ट में...

JDU MLA इंद्रदेव सिंह पटेल ने सदन में उठाई अपने क्षेत्र...

सिवान : बिहार विधानसभा में पांच दिन का मॉनसून सत्र चल रहा है। सिवान जिले के बड़हरिया विधानसभा क्षेत्र की जर्जर सड़कें, बदहाल स्कूल...