झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी का मौन सत्याग्रह कार्यक्रम, राहुल गांधी पर कार्रवाई का किया विरोध

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी ने राजधानी रांची के मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका के समक्ष एक दिवसीय ‘मौन सत्याग्रह’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौन कार्यक्रम में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर, कांग्रेस के कई मंत्री, नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। कार्यक्रम के समापन के बाद प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर और कांग्रेस विधायक दल के नेता सह मंत्री आलमगीर आलम ने संयुक्त रूप से मीडिया को संबोधित किया। मीडिया को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि राहुल गांधी के मोदी सरनेम को लेकर दिए गए बयान के बाद पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने मुकदमा दर्ज कराया। उन्होंने कहा कि वे लोग निचली अदालत और उच्च अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं, लेकिन सर्वोच्च न्यायालय में वे अपनी बातों को रखने का प्रयास करेंगे। वहीं कांग्रेस विधायक दल के नेता आलमगीर आलम ने कहा कि राहुल गांधी लोकतंत्र को बचाने के लिए भारत जोड़ो यात्रा के लिए निकले थे। उसी को रोकने के लिए राहुल गांधी के साथ ऐसा किया गया है।

 

Samastipur Mahthi Bandh Firing: समस्तीपुर में बाइक सवार अपराधियों का तांडव,...

Samastipur Mahthi Bandh Firing: विभूतिपुर थाना क्षेत्र के महथी बांध पर बुधवार देर शाम बाइक सवार अपराधियों ने एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल की बाढ़ का पानी गंडक...

Bihar Flood Alert Gandak Barrage: नेपाल में आई बाढ़ का पानी बुधवार रात करीब 8:30 बजे गंडक बैराज, वाल्मीकिनगर पहुंच गया। जल संसाधन विभाग...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर छापा,...

Lohardaga Mithai Milawat Raid: रक्षाबंधन पर्व को देखते हुए मिठाइयों और खाद्य पदार्थों की बढ़ती मांग के बीच लोहरदगा में खाद्य सुरक्षा विभाग...