लाठीचार्ज में बीजेपी के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत!

पटनाः पटना में हुए लाठीचार्ज में जहानाबाद के बीजेपी के महामंत्री विजय कुमार सिंह की मौत हो गई है.

सुशील मोदी का दावा हुई एक कार्यकर्ता की मौत
सुशील मोदी का दावा हुई एक कार्यकर्ता की मौत

लाठीचार्ज में गंभीर रूप से घायल होने के बाद उनको इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच में भर्ती कराया गया था. जहां उनकी मौत हो गई है विजय कुमार की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा है अस्पताल में ही उन्होंने जिला प्रशासन के खिलाफ हंगामा किया.

बीजेपी के नेता की मौत को लेकर बिहार बीजेपी की ओर से अभी तक आधिकारिक बयान का इंतजार है. नीतीश सरकार के खिलाफ आक्रोश मार्च कर रहे बीजेपी विधायकों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया है.

मौके पर वाटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया गया. सदन से बहिष्कार के बाद हजारों की संख्या में भाजपा के नेता और कार्यकर्ता नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आगे बढ़ रहे थे.

भाजपा नेता डाक बंगला चौराहा और आयकर गोलंबर होते हुए विधानसभा तक पहुंचेनेवाले थे.

बिहार बीजेपी के अध्यक्ष सम्राट चौधरी इस विधानसभा मार्च कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे थे. सम्राट हजारों की संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं के साथ यह मार्च कर रहे थे. शिक्षक अभ्यर्थियों ने भी इस आंदोलन में सहयोग कर रहे थे.

Bihar Sahayog Program: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के सहयोग कार्यक्रम में 101...

Bihar Sahayog Program: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री सचिवालय स्थित राज्य स्तरीय सहयोग कार्यक्रम हॉल में आयोजित सहयोग कार्यक्रम में...

Palamu Fraud Case: खाद की डीलरशिप और पॉलीहाउस के नाम पर...

Palamu Fraud Case: झारखंड के पलामू जिले में खाद की डीलरशिप दिलाने, पॉलीहाउस निर्माण कराने और पौधारोपण में सहयोग देने के नाम पर 18...

Dhalbhumgarh Double Murder: दो सगी बहनों की हत्या के पीछे क्या...

Dhalbhumgarh Double Murder: झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के धालभूमगढ़ प्रखंड की रावताड़ा पंचायत स्थित बबईदा गांव में सोमवार को दो सगी बहनों की...