लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत की खबर से गांव में पसरा मातम, परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल 

रिपोर्टः गौरव सिन्हा/न्यूज 22स्कोप

पटनाः नीतीश सरकार के खिलाफ गुरुवार को भाजपा नेताओं के द्वारा विधानसभा मार्च किया गया। इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा भाजपा नेताओं पर लाठीचार्ज किया गया। वहीं इस लाठीचार्ज में जहानाबाद एक भाजपा नेता की मौत हो गई। मृतक भाजपा के जिला महामंत्री जहानाबाद के कल्पा खुर्द गांव के रहने वाले विजय कुमार सिंह हैं। जैसे ही भाजपा नेता की मौत की खबर उनके गांव में पहुंची, गांव में मातम का माहौल छा गया। वहीं भाजपा नेता के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

लाठीचार्ज में भाजपा नेता की मौत की खबर से गांव में पसरा मातम

भाजपा नेता विजय कुमार सिंह 2003 से ही भारतीय जनता पार्टी से जुड़े हुए थे उन्होंने पंचायत से लेकर जिला स्तर पर भाजपा के सक्रिय नेता रहे हैं। उनकी मौत से जहां भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश व्याप्त है वही राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है। घटना को लेकर जहां नेताओं के द्वारा घटना की निंदा की जा रही है वही उनके मौत से भाजपा कार्यकर्ता दुखी हैं। जहानाबाद निवासी बीजेपी नेता की मौत के बाद सम्राट चौधरी ने विजय सिंह के परिवार को 10 लाख रुपये की मदद की घोषणा की है।

 

 

Ranchi Cyber Fraud: गैस बिल अपडेट करने के नाम पर महिला...

रांची में गैस बिल अपडेट और मीटर रीडिंग की समस्या दूर करने के नाम पर महिला से 1,48,497 रुपये की साइबर ठगी हुई। जानें...

Jharkhand Assistant Acharya Result 2023: संशोधित रिजल्ट के लिए सरकार ने...

 झारखंड सहायक आचार्य प्रतियोगिता परीक्षा 2023 का संशोधित रिजल्ट तय समय पर जारी नहीं हुआ। राज्य सरकार और जेएसएससी ने सुप्रीम कोर्ट से 8...

Jharkhand Cyclone Alert: 15 जिलों में Orange Alert, रांची में दो...

झारखंड में चक्रवाती तूफान अर्नब का असर दिखने लगा है। 15 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, नौ जिलों में येलो अलर्ट और रांची में 28...