ऑयल टैंकर दुर्घटनाग्रस्त, लोगों में सड़क पर गिरे डीजल लूटने की मची होड़

रामगढ़: दिनभर के कुछ क्षणों में हमें ऐसी कई घटनाएं देखने को मिलती हैं जो मानव जीवन के लिए खतरा पैदा करती हैं. इसी तरह की घटना गुरुवार के दोपहर में भी देखी गई। एक टैंकर दुर्घटना के बाद रामगढ़ शहर में डीजल की लूट हुई।

इस घटना के दौरान लोग जानते हुए भी कि डीजल आग लगने वाली है और यह एक हादसा पैदा कर सकती है, बिना किसी चिंता के सड़क पर गिरी हुई डीजल बोतलों मे भरने लगें ।

रामगढ़ पुलिस क्षेत्र के चुट्टूपालू घाटी में एक सड़क दुर्घटना घटी। एक अनियंत्रित ट्रेलर ने तेजी से चलते हुए डीजल टैंकर के साथ तीव्र टक्कर मार दी, जिसके कारण टैंकर का बायां हिस्सा निकल गया।

इसके परिणामस्वरूप, डीजल तेजी से सड़क पर बहने लगा। हालांकि, ड्राइवर और रामगढ़ पुलिस ने बुद्धिमानी से काम करके टैंकर को घाटी के निचले हिस्से पर रोकने के लिए उसमें कपड़ा भरवाया।

इस दुर्घटना के बाद डीजल का बहाव इतनी तेजी से होने लगा. इस हादसे के बाद डीजल का रिसाव इतनी तेजी से हो रहा था कि सड़क और सड़क के किनारे डीजल ही डीजल दिख रहा था।

सड़क बहता डीजल देखकर आते- जाते राहगीर वहां रूक गये और बह रहे डीजल को अपने बोतलों में भरने लगे, लोगों में डीजल की लूट को लेकर होड़ मच गया। इतना ही नहीं लोग पानी की बोतल खाली करके उसमें डीजल भरते नजर आए।

लोग इस ज्वलनशील पदार्थ को लेकर इतने लापरवाह हो गये कि उनको ना जोखिम की चिंता रही और ना ही जानका खतरा सताने लगा।

हालांकि घटना की जानकारी रामगढ़ पुलिस हो गई तो पुलिस ने टैंकर में रिसाव बंद करने के लिए फटे हुए स्थान पर कपड़ा ठूंस दिया, जिसके कारण रिसाव कम हुआ. साथ ही सड़क पर डीजल जमा कर रहे लोगों को भी वहां से हटाया गया और उनसे ऐसा करने की अपील की।

क्योंकि अगर टैंकर पलट जाता या एक छोटी चिंगारी से आग लग जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...

लाल चींटी की चटनी क्यों खाते हैं झारखंड के आदिवासी? स्वाद...

रांची: झारखंड अपनी प्राकृतिक सुंदरता, जंगलों और समृद्ध आदिवासी संस्कृति के लिए देशभर में अलग पहचान रखता है। यहां के पारंपरिक खान-पान में भी...

Ranchi Transport News:रांची में 281 मालवाहक वाहन वर्षों से Tax बकायेदार,...

रांची में 281 मालवाहक वाहन 12 से 14 साल से रोड टैक्स नहीं दे रहे हैं। ऑडिट में खुलासा होने के बाद DTO ने...