Advertisement
Advertisement
Advertisement

Jharkhand SIR: झारखंड में 17.55 लाख मतदाता मामलों का निपटारा बाकी, 18 नवंबर को सभी बूथों पर लगेगा विशेष कैंप

झारखंड में SIR के तहत 17.55 लाख मतदाता मामलों का निपटारा बाकी है। निर्वाचन आयोग 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगायेगा। अंतिम वोटर लिस्ट 30 नवंबर को जारी होगी।


Jharkhand SIR रांची: Jharkhand में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण (SIR) के तहत अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले निर्वाचन आयोग के सामने लंबित मामलों के निपटारे की बड़ी चुनौती है। राज्य में अब तक कुल 2.21 करोड़ मामलों में से 2.03 करोड़ से अधिक का निष्पादन किया जा चुका है। इसके बावजूद करीब 17.55 लाख मामले लंबित हैं। इनमें सबसे अधिक मामले नो मैपिंग और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी श्रेणी के हैं। लंबित मामलों के निपटारे के लिए निर्वाचन आयोग 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप आयोजित करेगा। अंतिम मतदाता सूची 30 नवंबर को प्रकाशित की जायेगी।

Jharkhand SIR: SIR में 92.07% काम पूरा, अब भी 17.55 लाख मामले लंबित

निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, 12 नवंबर तक झारखंड में कुल 2,21,19,847 मामलों में से 2,03,65,229 मामलों का निष्पादन हो चुका है। इस तरह राज्य में विशेष गहन मतदाता पुनरीक्षण का 92.07 प्रतिशत काम पूरा हो गया है। हालांकि, अभी भी 17,54,618 मामले लंबित हैं।

इनमें करीब 6.12 लाख मामले नो मैपिंग और 9.26 लाख मामले लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी श्रेणी के हैं। इस प्रकार कुल लंबित मामलों में लगभग 88 प्रतिशत इन्हीं दोनों श्रेणियों से संबंधित हैं।

नो मैपिंग का मतलब है कि मतदाता के वर्तमान विवरण का पुराने मतदाता रिकॉर्ड से निर्धारित तरीके से मिलान नहीं हो पाना। वहीं, लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के मामलों में पुराने और वर्तमान रिकॉर्ड के बीच उम्र, पारिवारिक संबंध या अन्य जानकारियों में अंतर की जांच की जाती है।

Jharkhand SIR: 18 नवंबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेगा विशेष कैंप

लंबित मामलों के निपटारे के लिए निर्वाचन आयोग ने 18 नवंबर को राज्य के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष कैंप लगाने का निर्णय लिया है। यह कैंप सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक चलेगा।

इस दौरान मतदाता अपने जरूरी दस्तावेज जमा कर सकेंगे। साथ ही मतदाता सूची में नाम जुड़वाने और विवरण संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए भी सहायता ले सकेंगे। आयोग की इस पहल का उद्देश्य अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन से पहले अधिक से अधिक लंबित मामलों का निपटारा करना है।

Jharkhand SIR: रांची और हटिया विधानसभा क्षेत्रों में लंबित काम का दबाव

जिलों के आंकड़ों पर नजर डालें तो नो मैपिंग के मामलों के निपटारे में साहिबगंज, पलामू, जामताड़ा, पाकुड़ और गिरिडीह की प्रगति अपेक्षाकृत धीमी रही है।

इन जिलों में अब तक नो मैपिंग के मामलों के निष्पादन की स्थिति इस प्रकार रही है:

  • साहिबगंज: 35.26 प्रतिशत

  • पलामू: 36.05 प्रतिशत

  • जामताड़ा: 37.81 प्रतिशत

  • पाकुड़: 43.05 प्रतिशत

  • गिरिडीह: 46.59 प्रतिशत

लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के मामलों में भी पलामू, साहिबगंज, पाकुड़, सरायकेला-खरसावां और जामताड़ा में विशेष ध्यान देने की जरूरत है।

विधानसभा क्षेत्रों में हटिया, कांके और रांची में लंबित मामलों का दबाव बना हुआ है। वहीं, जमशेदपुर पूर्वी में नो मैपिंग के 37,379 और जमशेदपुर पश्चिमी में 21,780 मामले लंबित थे।

इसके विपरीत पश्चिमी सिंहभूम में नो मैपिंग के 99.97 प्रतिशत और लॉजिकल डिस्क्रेपेंसी के 100 प्रतिशत मामलों का निष्पादन हो चुका है। सिमडेगा और लोहरदगा में भी शत-प्रतिशत निष्पादन दर्ज किया गया है।

Jharkhand SIR: 30 नवंबर को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

निर्वाचन आयोग ने झारखंड में अंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के लिए कार्यक्रम निर्धारित कर दिया है। इसके तहत नवंबर के अंतिम सप्ताह तक विभिन्न स्तरों पर जांच और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

महत्वपूर्ण तारीखें इस प्रकार हैं:

  • 18 नवंबर: सभी मतदान केंद्रों पर सुबह 11 से शाम 4 बजे तक विशेष कैंप।

  • 21 नवंबर तक: निपटाये गये नोटिसों की जिला निर्वाचन पदाधिकारी, रोल ऑब्जर्वर और मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी स्तर पर जांच।

  • 23 नवंबर तक: सभी दावे और आपत्तियों का निपटारा तथा ECINET पर मतदान केंद्रों से संबंधित विवरण अपडेट।

  • 24 से 29 नवंबर: मतदाता सूची के आंकड़ों और निर्धारित मानकों की जांच तथा अंतिम प्रकाशन और मुद्रण के लिए आयोग से अनुमति।

  • 30 नवंबर: झारखंड की अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन।

 

Commercial Advertisment

Ranchi Crime News: छठ पर बंद घरों को चोरों ने बनाया...

रांची में छठ महापर्व के दौरान बंद घरों में चोरी की दो बड़ी वारदात हुईं। नामकुम में गृह सचिव के बॉडीगार्ड के घर और...

JEE Main 2027: आधार कार्ड और 10वीं मार्कशीट में नाम अलग...

 JEE Main 2027 में आधार और 10वीं की मार्कशीट में नाम की स्पेलिंग अलग होने पर आवेदन रद्द नहीं होगा। NTA ने आवेदन, करेक्शन...

JPSC Crisis: अध्यक्ष और तीनों सदस्यों के इस्तीफे से आयोग ठप,...

झारखंड लोक सेवा आयोग में अध्यक्ष और तीनों सदस्यों के पद खाली हैं। हाईकोर्ट की समय-सीमा बीतने के बाद भी नियुक्ति नहीं हुई। 1645...