मैदान में उतरने से पहले ही भाजपा हार मान चुकी है- चित्तरंजन गगन

पटनाः राजद प्रवक्ता चित्तरंजन गगन ने कहा है कि विपक्षी एकता से डरी हुई भाजपा मैदान में उतरने से पहले हीं हार मान चुकी है। उसी का परिणाम है कि जिस मृतप्राय हो चुकी एनडीए की बैठक पिछले नौ वर्षों में एक बार भी नहीं हुई उसकी अब तथाकथित बैठक होने वाली है। राजद प्रवक्ता ने कहा कि भाजपा नेतृत्व के तानाशाही, अलोकतांत्रिक और देश विरोधी रवैए के कारण जिस एनडीए के सभी पूर्व प्रमुख सहयोगी साथ छोड़ चुके हैं वहीं भाजपा अब वैसे दलों की भी चिरौरी करते नजर आ रही है जिनका जनाधार मात्र कुछ विधानसभा क्षेत्रों तक हीं सीमित है। इसमें ऐसे दल भी हैं जिसके विधायक हेट स्पीच के मामले में जेल में बंद हैं और भाजपा जिनके पिता जी पर माफियागिरी का आरोप लगाती रही है।

मैदान में उतरने से पहले ही भाजपा हार मान चुकी है

राजद प्रवक्ता ने कहा कि पटना में गत 23 जून को हुए गैर भाजपा दलों के शीर्ष नेताओं की बैठक की ऐतिहासिक सफलता और आगामी 18 जुलाई को बंगलोर में होने वाली बैठक के बढ़ते दायरे से भाजपा काफी परेशान हो गई है। और यही वजह है कि जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा साहब कुछ दिन पहले तक क्षेत्रीय दलों को समाप्त कर देने की घोषणा कर रहे थे आज छोटे – छोटे दलों के दरवाजे खट-खटा रहे हैं। उन्हें तरह – तरह के प्रलोभन दिए जा रहे हैं।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि संविधान और लोकतंत्र के साथ हीं देश की एकता और सामाजिक समरसता पर मंडरा रहे खतरे को भांपकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी के द्वारा बिहार में जो पहल किया गया उसका व्यापक असर आज राष्ट्रीय स्तर पर देखने को मिल रहा है। बंगलोर में होने वाली बैठक में शामिल होने वाले दलों की संख्या दो दर्जन पहुंच गई है। जिसमें देश के अधिकांश दिग्गज नेता भाग लेने जा रहे हैं। उसी दिन से केन्द्र की भाजपा सरकार की उलटी गिनती शुरू हो जाएगी।

Saffrn

Trending News

कोकर घटना पर AJSU का विरोध, पुलिस से निष्पक्ष जांच की...

Ranchi: रांची के कोकर, भाभा नगर में आदिवासी महिलाओं के साथ हुई शर्मनाक घटना पर AJSU पार्टी ने तीखा विरोध जताया है। पार्टी ने...

मुंगेर में 4 अप्रैल को भूमि जनसंवाद, 9 अंचलों के लिए...

पटना : जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों की परेशानी दूर करने के उद्देश्य से चार अप्रैल को मुंगेर के प्रेक्षा गृह में...

कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 5 अपराधी...

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के...

रिलायंस फाउंडेशन के Water4Life कैंपेन को मिल रहा जनसहयोग, 10 दिनों...

Mumbai: विश्व जल दिवस 2026 के अवसर पर रिलायंस फाउंडेशन द्वारा शुरू किया गया #Water4Life अभियान अब एक विशाल जन-आंदोलन का रूप ले रहा...

मुख्यमंत्री ने बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय व स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली...

वैशाली : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज वैशाली जिला में बुद्ध सम्यक दर्शन संग्रहालय एवं स्मृति स्तूप परिसर, वैशाली का भ्रमण किया। इस दौरान...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img