कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध हथियार के साथ 5 अपराधी गिरफ्तार

कैमूर : कैमूर जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ पांच अपराधियों को गिरफ्तार किया है। कैमूर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चांद थाना क्षेत्र में छापेमारी की और पांच अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया।

2 अप्रैल 2026 को चांद थाना पुलिस को अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी – SP हरिमोहन शुक्ला

पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि दो अप्रैल 2026 को चांद थाना पुलिस को अवैध हथियार होने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए छापेमारी की। छापेमारी के दौरान गिरफ्तार आरोपियों के पास से तीन देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। गिरफ्तार अपराधियों की पहचान गोलू कुमार, शुभम मिश्रा उर्फ हरि ओम मिश्रा, राकेश यादव उर्फ बच्चा यादव, संजय सिंह और शुभम जायसवाल के रूप में हुई है। सभी आरोपी कैमूर जिले के चांद थाना क्षेत्र निवासी बताए जा रहे हैं।

Kaimur Police 2 22Scope News

गिरफ्तार आरोपियों में से तीन का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है – पुलिस

पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों में से तीन का पहले से आपराधिक इतिहास भी रहा है। सभी से पूछताछ की जा रही है और मामले की जांच जारी है। इस मामले में चांद थाना कांड संख्या 136/26 के तहत आर्म्स एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। छापेमारी अभियान में चांद थाना अध्यक्ष सहित पुलिस टीम के कई जवान शामिल रहे। पुलिस का कहना है कि जिले में अपराध नियंत्रण और अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

Kaimur Police 1 22Scope News

यह भी पढ़े : कैमूर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लाख का गांजा जब्त, 2 तस्कर गिरफ्तार

ओम प्रकाश तिवारी की रिपोर्ट

Saffrn

Trending News

सरकार रक्षा वाहिनी के कल्याण के लिए लगातार कर रही काम...

पटना : राज्य सरकार रक्षा वाहिनी के हितों और कल्याण के प्रति हमेशा संवेदनशील रही है, उनकी समस्याओं के समाधान और सुविधाओं के विस्तार...

बेगूसराय में निगरानी विभाग का बड़ा एक्शन, 5 हजार रिश्वत लेते...

बेगूसराय : जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एक बार फिर निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सरकारी दफ्तर में रिश्वतखोरी पर करारा प्रहार...

अतिक्रमण भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे अपर समाहर्ता सह बेतिया राज...

बेतिया : अपर समाहर्ता सह बेतिया राज प्रबंधक अतिक्रमण भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे। सोमवार को अपर समाहर्ता एवं बेतिया राज प्रबंध आईटीआई कालोनी...

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा- जनता के आवागमन को अधिक सुविधायुक्त...

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रदेश कार्यालय पटना में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार के ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और ग्रामीण...

बख्तियारपुर में गंगा दशहरा पर नीतीश कुमार ने की मां गंगा...

बख्तियारपुर : गंगा दशहरा के पावन अवसर पर बिहार के विकास पुरुष, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज बख्तियारपुर के सीढ़ी घाट पहुंचे।...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img