मुंगेर में 4 अप्रैल को भूमि जनसंवाद, 9 अंचलों के लिए अलग काउंटर, उपमुख्यमंत्री सुनेंगे फरियाद

commercial advertisement
Ad

पटना : जमीन से जुड़े मामलों में आम लोगों की परेशानी दूर करने के उद्देश्य से चार अप्रैल को मुंगेर के प्रेक्षा गृह में भूमि सुधार जन-कल्याण संवाद का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री सह राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री विजय कुमार सिन्हा करेंगे। इस दौरान वे आम लोगों की समस्याएं सुनेंगे और मौके पर समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे।

संवाद कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए मुंगेर जिले के सभी 9 अंचलों के लिए नौ अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे

संवाद कार्यक्रम में आने वाले लोगों की सुविधा के लिए मुंगेर जिले के सभी नौ अंचलों के लिए नौ अलग-अलग रजिस्ट्रेशन काउंटर बनाए जाएंगे। इन काउंटरों पर दाखिल-खारिज, परिमार्जन, भूमि मापी, भूमि विवाद, अतिक्रमण सहित जमीन से जुड़े सभी मामलों की शिकायतों का रजिस्ट्रेशन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त जन सामान्य की जानकारी और मार्गदर्शन के लिए एक अलग पूछताछ काउंटर भी बनाया जाएगा, जहां लोग प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकेंगे। उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने पहले भी अपनी समस्या को लेकर आवेदन दिया है और उसकी प्रति साथ लाएंगे, उनकी शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर सुना जाएगा।

प्रधान सचिव समेत अन्य वरीय अधिकारी भी रहेंगे उपस्थित

इस जनसंवाद के दौरान राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव सीके अनिल, ओएसडी चंद्रिका अत्री, भू अर्जन निदेशालय के निदेशक कमलेश कुमार सिंह, अपर सचिव डॉ. महेंद्र पाल, अपर सचिव आजीव वत्सराज, उप निदेशक मोना झा, विशेष कार्य पदाधिकारी मणि भूषण किशोर, सुधा रानी, सोनी कुमारी और नवाजिश अख्तर समेत विभाग के अन्य वरीय अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

सुबह 9 बजे से रजिस्ट्रेशन, 11 बजे से जन संवाद

कार्यक्रम के तहत आवेदनकर्ताओं का रजिस्ट्रेशन सुबह नौ बजे से 10:30 बजे तक अंचलवार बनाए गए काउंटरों पर किया जाएगा। इसके बाद 11 बजे से उपमुख्यमंत्री श्री सिन्हा आम लोगों की समस्याएं अधिकारियों-कर्मचारियों को आमने-सामने बैठाकर सुनेंगे और उनके समाधान का निर्देश देंगे। आवेदन में अंचल का नाम, आवेदक का नाम, पूरा पता और मोबाइल नंबर लिखना अनिवार्य होगा, ताकि आगे की कार्रवाई की जानकारी आवेदक को मोबाइल संदेश के माध्यम से दी जा सके।

अधिकारियों की समीक्षा बैठक, लंबित मामलों पर होगी सख्ती

इसी दिन दोपहर 3:30 बजे से प्रेक्षा गृह में जिले के राजस्व विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें प्रमंडलीय आयुक्त, समाहर्ता, जिला बंदोबस्त पदाधिकारी, अपर समाहर्ता, भूमि सुधार उप समाहर्ता, अंचल अधिकारी समेत अन्य अधिकारी और कर्मचारी शामिल होंगे। बैठक में लंबित दाखिल-खारिज, परिमार्जन, मापी, सर्वे तथा अभियान बसेरा-2 की स्थिति की राजस्व ग्रामवार समीक्षा की जाएगी।

सर्वे कार्यों की भी होगी समीक्षा

उपमुख्यमंत्री ने बताया कि जिले में चल रहे भूमि सर्वे के कार्यों की भी समीक्षा की जाएगी। इसके लिए जिला बंदोबस्त पदाधिकारी सहित सर्वे से जुड़े सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को बैठक में उपस्थित रहने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस तरह के जन संवाद कार्यक्रमों से भूमि संबंधी मामलों में पारदर्शिता बढ़ेगी, विवाद कम होंगे और लोगों को समय पर सेवा मिल सकेगी। सरकार का लक्ष्य है कि जमीन से जुड़े कामों के लिए लोगों को बार-बार कार्यालयों का चक्कर न लगाना पड़े।

सभी आवेदनों पर होगी कार्रवाई

उपमुख्यमंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि जन-कल्याण संवाद में प्राप्त सभी आवेदनों पर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। सभी शिकायतों को जन शिकायत पोर्टल पर अपलोड कर उनकी प्रगति की जानकारी आवेदकों को मोबाइल संदेश के माध्यम से दी जाती रहेगी।

यह भी पढ़े : 24 घंटे में काम पर लौटने वाले अधिकारियों पर नहीं होगी कार्रवाई – विजय कुमार सिन्हा

Latest

Newsletter

spot_img

Don't miss

वाहन जांच में 2.6 किलो गांजा बरामद, नेपाल का युवक गिरफ्तार

मोतिहारी : पूर्वी चंपारण जिले में मादक पदार्थों के...
Kumar Gaurav Singh
Kumar Gaurav Singhhttps://22scope.com/
कुमार गौरव सिंह (Kumar Gaurav Singh)पद: वरिष्ठ संपादक (Senior Editor) एवं पत्रकार, 22Scope Newsस्थान: पटना, बिहारपरिचय (Professional Bio) कुमार गौरव सिंह हिंदी पत्रकारिता जगत का एक प्रतिष्ठित नाम हैं। पिछले 15 वर्षों से मीडिया के क्षेत्र में सक्रिय कुमार गौरव वर्तमान में 22Scope News में बतौर संपादक (Editor) अपनी सेवाएँ दे रहे हैं। पटना को अपना कार्यक्षेत्र बनाकर उन्होंने बिहार की राजनीति, सामाजिक बदलावों और जन-सरोकार के मुद्दों को बहुत करीब से देखा और कलमबद्ध किया है।पत्रकारिता का सफर (Experience) डेढ़ दशक लंबे अपने करियर में कुमार गौरव ने प्रिंट और डिजिटल मीडिया के विभिन्न आयामों में काम किया है। उनकी विशेषज्ञता राजनीतिक विश्लेषण (Political Analysis) और इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म (Investigative Journalism) में है। बिहार की जटिल राजनीति को सरल भाषा में आम जनता तक पहुँचाना उनकी सबसे बड़ी खूबी है।विशेषज्ञता और कौशल (Expertise) संपादकीय नेतृत्व: 22Scope की संपादकीय टीम का मार्गदर्शन और खबरों की सत्यता सुनिश्चित करना।क्षेत्रीय पकड़: मगध और भोजपुरी बेल्ट की सांस्कृतिक और राजनीतिक समझ।तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग: भ्रामक खबरों के दौर में केवल प्रमाणित और निष्पक्ष डेटा पर आधारित लेख लिखना।कुमार गौरव का संदेश "पत्रकारिता मेरे लिए केवल एक पेशा नहीं, बल्कि समाज के प्रति एक जिम्मेदारी है। 22Scope के माध्यम से मेरा प्रयास है कि हम बिहार और झारखंड के हर कोने की उस आवाज को मंच दें, जो अक्सर मुख्यधारा की मीडिया में दब जाती है। निष्पक्षता ही हमारी शक्ति है।"
spot_imgspot_img

Bihar NEET Protest : राजधानी पटना सहित बिहार के हर जिले में दिखा बंद का असर, विपक्षी पार्टियों ने किया समर्थन

पटना : राज्य के विभिन्न जिलों में होते ऊग्र प्रदर्शन के बीच आज यानी 25 जुलाई को बिहार बंद का आह्वान किया गया है।...

JDU ने कहा- बांकीपुर में धनकुबेर नहीं गरीब कार्यकर्ता को चुनेगी जनता, परिणाम आना बाकी जीत तय

पटना : जनता दल यूनाइटेड (JDU) विधान पार्षद सह मुख्य प्रदेश प्रवक्ता नीरज कुमार, पार्टी विधायक विनय कुमार चौधरी, पार्टी विधायक विजय सिंह निषाद,...

मुख्यमंत्री ने कहा- प्रत्येक पंचायत में विशेष अभियान चलाकर होगी खेल प्रतिभा की खोज, बिहार के खिलाड़ियों को मिलेगा विश्वस्तरीय मंच

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज ऊर्जा ऑडिटोरियम राजवंशीनगर पटना में खेल विभाग द्वारा आयोजित बिहार के उत्कृष्ट खिलाड़ियों को 'मेडल लाओ नौकरी...