Advertisement
Advertisement

24 में से केवल 03 जिलों में सामान्य मानसूनी वर्षा हुई है, जबकि 17 जिलों में सामान्य से कम और 04 जिलों में बहुत ही कम वर्षा रिकॉर्ड

रांची: मौसम केंद्र ने अपने ताजा मौसम अपडेट में चिंता बढ़ाने वाला पूर्वानुमान जारी किया है। पिछले 24 घंटों में राज्य में हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होने की जानकारी दी गई है। हालांकि, 25 जुलाई तक राज्य में वर्षापात में कमी की संभावना बताई गई है।

वर्तमान में राज्य के 24 में से केवल 03 जिलों में सामान्य मानसूनी वर्षा हुई है, जबकि 17 जिलों में सामान्य से कम और 04 जिलों में बहुत ही कम वर्षा रिकॉर्ड हुई है।

पिछले 24 घंटे में सबसे अधिक वर्षा सरायकेला खरसावां के गम्हरिया में 74.7 एमएम रिकॉर्ड किया गया है। उच्चतम तापमान गोड्डा में 35.7 डिग्री रहा है।

मौसम केंद्र के प्रभारी निदेशक अभिषेक आनंद ने बताया है कि मानसून टर्फ लाइन झारखंड के दक्षिण से गुजर रहा है और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन उत्तरी आंध्र प्रदेश और दक्षिणी ओडिशा के पास समुद्र तल से 7.6 किलोमीटर ऊपर बना हुआ है। यह गुरुवार तक लो प्रेशर में तब्दील हो जाएगा।

मौसम केंद्र के अनुसार, यह सिस्टम उत्तर मध्य, उत्तर पश्चिम बंगाल की खाड़ी के तरफ लो प्रेशर में तब्दील हो रहा है, लेकिन झारखंड के ऊपर इसका प्रभाव कम होने की संभावना है।

यह उम्मीद थी कि यह झारखंड के करीब होगा और अच्छी वर्षा लाएगा, लेकिन वर्तमान स्थिति को देखते हुए इसका प्रभाव राज्य के ऊपर पड़ने की संभावना बेहद कम है। इसलिए, राज्य में 25 जुलाई तक वर्षापात में कमी आने की संभावना है।

अभी तक राज्य में सामान्य से 44 फीसदी कम बारिश हुई है। रांची मौसम केंद्र के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक वर्षापात में कमी के कारण स्थिति और खराब हो सकती है। उन्होंने उम्मीद जताई है कि 25 जुलाई के बाद राज्य में अच्छी वर्षा होगी, जो इस कमी को दूर कर सकती है।

 

 

Commercial Advertisment

Bihar Chhath 2026 Safety Guidelines: घाटों पर पटाखे और निजी नावों...

Bihar Chhath 2026 Safety Guidelines, पटना: बिहार में छठ महापर्व 13 से 16 नवंबर 2026 तक मनाया जाएगा। इस दौरान नदियों, तालाबों और छठ...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: फलों को जल्दी पकाने के...

Patna Food Safety Raid Before Chhath: छठ महापर्व से पहले श्रद्धालुओं को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग ने...

Bihar Sports Training Facilities: खेलो इंडिया स्मॉल सेंटर की संख्या बढ़ाने...

Bihar Sports Training Facilities, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार...