Yellow Alert : झारखंड के कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना

रांची: मौसम केंद्र रांची ने उत्तर पूर्वी झारखंड के कुछ जिलों में भारी वर्षा की संभावना जताई है। इसी को ध्यन मे रखते हुए  येलो अलर्ट जारी किया गया है। देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़, और साहिबगंज जैसे जिलों में 11, 12, और 13 जुलाई को भारी वर्षा की संभावना है।

इसे देखते हुए मौसम केंद्र ने खेती क्षेत्रों पर पड़ने वाले प्रभाव के बारे में विशेष पूर्वानुमान जारी किया है। वे किसानों से अपील कर रहे हैं कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में उचित जल निकासी का इंतजाम करें और वर्षा के पानी का उपयोग फसलों की बुवाई में करें।

भारी वर्षा की संभावना

भारी वर्षा की संभावना

भारी वर्षा के कारण, राज्य के उत्तर पूर्वी भाग में कृषि और बागवानी पर खराब प्रभाव पड़ेगा। इसके साथ ही, पौधरोपण को भी नुकसान हो सकता है।

निचले इलाकों में जलजमाव की भी संभावना है। इसलिए, मौसम केंद्र ने खेतों में जल निकासी का इंतजाम करने की सलाह दी है। वे सलाह देते हैं कि तैयार हो चुके फल और सब्जियों को समय पर तोड़ लें और उन्हें सुरक्षित स्थान पर रखें। इसके अलावा, जलजमाव वाले क्षेत्रों में जाने से बचें।

 

Deoghar Double Murder Case: मां और 14 वर्षीय बेटे की हत्या...

Deoghar Double Murder Case: देवघर ज़िले के सोनारायठाढ़ी पुलिस स्टेशन इलाके में सोमवार देर रात हुए दोहरे हत्याकांड से इलाके में सनसनी फैल गई...

कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में युवक का मिला शव, इलाके...

बेतिया : बेतिया शहर स्थित कालीबाग मंदिर परिसर के पोखरे में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मंगलवार को...

Jamshedpur Club Fight Update: डबल डाउन क्लब के बाहर खूनी झड़प...

Jamshedpur Club Fight Update: जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना क्षेत्र में 'डबल डाउन क्लब' के बाहर चाकू मारने की घटना ने गंभीर रूप ले लिया...