देश और धर्म के नाम पर पार्टी का नाम नहीं होना चाहिए, इसके लिए लोग कानूनी कार्रवाई में जुटे हैं, इलेक्शन कमीशन भी देखेगा- जीतन राम मांझी

रिपोर्टः कुमार गौतम/ न्यूज 22स्कोप

पटनाः एनडीए की बैठक में शामिल होने पर बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने कहा कि प्रधानमंत्री से कोई स्पेशल मुलाकात नहीं हुई. एनडीए की बैठक थी और उसमें हमने भी अपनी बात रखी, सीट को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई. अलग से बातचीत होगी. वहीं विपक्षी पार्टी के नाम को लेकर जीतन राम मांझी ने कहा कि मैं समझता हूं देश और धर्म के नाम पर पार्टी का नाम नहीं होना चाहिए, इसके लिए लोग कानूनी कार्रवाई में भी जुटे हैं और इलेक्शन कमीशन इसको देखेगा.

2024 में नरेंद्र मोदी फिर से भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे

जीतन राम मांझी ने कहा नीतीश कुमार जिस उद्देश्य से बेंगलुरु गए थे. वह उद्देश्य पूरा नहीं हुआ. नीताश कुमार के कन्वेनर बनाने की बात नहीं की हुई, तो मीटिंग छोड़कर पहले ही चले आए. महागठबंधन का प्रयास सफल नहीं होगा. 2024 में नरेंद्र मोदी फिर से भारत के प्रधानमंत्री बनेंगे. 400 सीट पार करेंगे. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के दिमाग पर और सोच पर आश्चर्य होता है, वह कहते हैं कि हम भाजपा के लिए खुफिया गिरी करते थे. इसलिए बाहर जाओ कहा लेकिन अब बुला काहे रहे थे, क्यों कहे कि हमारे साथ मर्ज कर जाओ. अगर मर्ज कर जाओ कि बात होती, अगर हम मर्ज कर जाता तो और कसकर खुफिया गिरी करता हम. जीतन राम मांझी ने कहा नीतीश कुमार का दिमाग काम नहीं कर रहा है. इसीलिए उनकी बात को अब हम ध्यान नहीं देते हैं.

Sasaram Bypass का CM सम्राट चौधरी ने किया लोकार्पण, 122.39 करोड़...

Sasaram Bypass: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने मंगलवार को रोहतास जिले के सासाराम में 122.39 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 2-लेन सासाराम बाईपास पथ...

Ranchi University PhD Admission: रांची यूनिवर्सिटी में PhD इंटरव्यू की तारीख...

Ranchi University PhD Admission: रांची विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन की प्रक्रिया जारी है। नामांकन के लिए अभ्यर्थियों का इंटरव्यू 22, 23 और 24 अक्टूबर...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी-लीज जमीन पर कब्जा करने वालों पर सख्ती, 17...

Jamshedpur Encroachment: सरकारी और टाटा स्टील की लीज भूमि से अवैध कब्जे हटाने के लिए मंगलवार को धालभूम अनुमंडल प्रशासन, राजस्व विभाग और पुलिस...