विधायक सीता सोरेन के पर लगा जमीन हथियाने का आरोप, पुलिस के साथ हुई झड़प

रिपोर्टः चुमन कुमार/ न्यूज 22स्कोप

  • विधायक सीता सोरेन पर जमीन हथियाने का आरोप

बोकारोः झारखंड मुक्ति मोर्चा के सुप्रीमो शिबू सोरेन की बहू विधायक सीता सोरेन पर जमीन हड़पने का आरोप लगाया गया है. सीता सोरेन पर आरोप प्रवीण वर्मा ने लगाया है. जानकारी के अनुसार चिरा चास के गंधाजोरी मौजा में जमीन प्रवीण वर्मा तथा अन्य लोगों ने 1983 में खरीदी थी. इस जमीन की सरकारी स्तर पर 2011 में मापी भी हुई. तबसे जमीन आजतक विवादित है. जबकि जमीन की होल्डिंग टैक्स, बिजली बिल, रसीद का लगान भी दिया जाता रहा है. उक्त भूमि को लेकर सीता सोरेन के समर्थक व जमीन का मालिक आमने सामने है. कई बार टकराव की भी स्थिति उत्पन्न हुआ. लेकिन विवाद यथावत रहा. आज कथित तौर पर आरोप के मुताबिक सीता सोरेन के समर्थक उक्त विवादित जमीन पर पहुंचकर जेसीबी चलाकर न केवल चहारदीवारी ढाह दी बल्कि एक कमरा भी ध्वस्त कर दिया.

पुलिस व जमीन के मालिक के बीच हुई झड़प

इस विवाद में सीता सोरेन के साथ एक अन्य भी सुर्खियों में है. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए चास मुफस्सिल थाना के प्रभारी मौके पर पहुंचे. जहां थाना प्रभारी एवं जमीन के मालिक के बीच तीखी झड़प भी हुई. जमीन मालिक का कहना है की पुलिस सीता सोरेन के पक्ष में जमीन पर पहुंची थी. वहीं पुलिस ने यह कहा की जमीन में हुए कंस्ट्रक्शन तोड़ने का आदेश प्राप्त हुआ है. जबकि जमीन के मालिकों ने जब पुलिस से कागजात मांगे तो वे कागजात नहीं दिखा पाए. ऐसी स्थिति में पुलिस व जमीन के मालिक के बीच झड़प हो गई.

 

PM Surya Ghar Yojana Bihar: छत पर सोलर पैनल लगवाकर उमा...

PM Surya Ghar Yojana Bihar: घर की छत पर सोलर पैनल लगवाकर बिजली बिल में बचत करना अब कई परिवारों के लिए उपयोगी विकल्प...

Muzaffarpur Liquor Seizure: चिमनी भट्ठे के तहखाने में शराब का भंडार!...

Muzaffarpur Liquor Seizure: बिहार में शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब की बरामदगी के मामले सामने आ रहे हैं। मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: महानवमी पर तारापुर के 11 दुर्गा मंदिरों...

Samrat Choudhary Tarapur Visit: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महानवमी के अवसर पर मुंगेर जिले के तारापुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न दुर्गा मंदिरों...