Advertisement
Advertisement

अपराधी हीरागज यादव की पुलिस हिरासत में संदेहास्पद मौत

बेगूसराय: बेगूसराय में एक चर्चित अपराधी हीरागज यादव की पुलिस हिरासत में संदेहास्पद मौत हो गई।इस मौत के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया वहीं परिजनों में कोहराम मच गया और गांव में तनावपूर्ण स्थिति बन गई है।

मामला बखरी थाना क्षेत्र की है। मृतक चर्चित अपराधी की पहचान बखरी थाना क्षेत्र के घागरा पंचायत के बलिया गांव के रहने वाले हीरागज यादव के रूप में की गई है। बताते चलें कि बखरी थाना क्षेत्र के चर्चित अपराधी घाघरा पंचायत के बदिया गांव निवासी हीरागज यादव की पुलिस हिरासत में संदेहास्पद मौत हो गई है।

मौत के बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। वहीं पुलिस महकमें में खलबली मची हुई है।आनन-फानन में पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल लाया है।बताया जा रहा है कि उसकी मौत देर रात करीब साढ़े नौ बजे बखरी थाना परिसर में होने की सूचना है। प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में ही जमीनी बात को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई थी और गोलीबारी की घटना भी हुई थी।

इसी सिलसिले में बखरी थाना पुलिस के द्वारा उस मामले की सत्यापन के लिए हीरागज यादव को बखरी थाना लाया गया था। उसे थाना में बने चबूतरे पर बैठाया गया था। परिजनों ने बताया कि 11:00 बजे दिन से ही पुलिस अपने हिरासत में हीरागज यादव को रखे हुए थे। अचानक पता चला कि उसकी मौत हो गई।

परिजनों ने सांचौर से पुलिस पर ही हत्या का आरोप लगाया है। उन्होंने कहां की पुलिस की देखरेख में ही  उसकी मौत हुई है। इस मौत के जिम्मेदार पुलिस है। पुलिस के मुताबिक अचानक बेहोश होकर गिर गया। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उसे होश में लाने की कोशिश की पर वह होश में नही आया।

आनन-फानन में पुलिस के द्वारा उस जगह से उठाकर उसे इलाज के लिए बखरी पीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया है। इस संबंध में एसपी योगेन्द्र कुमार ने हीरागज के मौत की पुष्टि करते हुए बताया कि गश्ती गाड़ी को मृतक द्वारा आगजनी और फायरिंग किए जाने की सूचना मिली थी।

जिसके सत्यापन के लिए उसे थाना लाया गया था।एसपी ने बताया कि ऐसी सूचना मिल रही है कि मृतक हत्या के एक मामले में सजायाफ्ता भी था। उन्होंने कहा कि थाना में सीसीटीवी लगा है। उन्होंने हीरागज के मौत की जांच करवाए जाने की बात कही है।

वह इस घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया है कि गांव में ही जमीनी विवाद को लेकर एक पक्ष के लोग के द्वारा मारपीट की गई और इस मारपीट में मृतक को चोट लग गया आनन-फानन में पुलिस वहां पहुंची थी और उस जगह से उठाकर इलाज के जगह उठाना पर बैठा कर रखा।अचानक गिर गया।

गिरने के बाद हीरागज बेहोश हो गए। बेहोश होने के बाद पुलिस ने उसे आनन-फानन में बखरी पीएचसी ले गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया है।फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेजा है। अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा कि मौत का कारण क्या है।मिली जानकारी के अनुसार मृतक अपने इलाके के चर्चित अपराधी थे और 12 वर्षों से जेल में बंद था।

 

 

 

 

 

 

 

 

Commercial Advertisment

Women’s Asian Champions Trophy 2026: भारतीय हॉकी टीम की कप्तान बनीं...

 भोपाल में 19 से 28 नवंबर तक होने वाली महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के लिए भारतीय टीम घोषित। झारखंड की सलीमा टेटे कप्तान, निक्की...

Supreme Court Latest News: दादा की संपत्ति में पोते का जन्मसिद्ध...

सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कि हिंदू उत्तराधिकार अधिनियम की धारा 8 के तहत पिता को मिली दादा की संपत्ति उनकी निजी संपत्ति होगी।...

ICSE ISC Board Exam 2027: 10वीं की परीक्षा 15 फरवरी और...

 CISCE ने ICSE और ISC Board Exam 2027 का शेड्यूल जारी कर दिया है। झारखंड से 10वीं के 17,201 और 12वीं के 5,356 विद्यार्थी...