BEGUSARAI : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बेगूसराय में आज फिर दोहराया. पीएम बनने की मेरी इच्छा नहीं, पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि उन्हें सिर्फ विपक्ष को मजबूत करने की इच्छा है. समाधान यात्रा के अंतिम बेगूसराय पहुंचे मुख्यमंत्री ने समाहरणालय का निरीक्षण किया.
समस्याओं को जानने के लिए किया समाधान यात्रा

निरीक्षण के बाद वरीय पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. बाद में पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमत्री नीतीश कुमार ने कहा कि वे हर चीज को देखने के लिए यात्रा पर निकलें हैं. इस बार यात्रा का मकसद प्रगति को देखना था. एक सवाल के जवाब में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि उनकी इच्छा प्रधानमंत्री बनने की नहीं हैं. उन्होंने कहा कि वे महागठबंधन में शामिल दलों के नेताओं और समर्थकों को इस तरह की नारेबाजी करने से मना किया है.
4 जनवरी से समाधान यात्रा पर निकले थे नीतीश कुमार
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की समाधान यात्रा 4 जनवरी से शुरु हुई थी. इस दौरान उन्होंने राज्य के कई जिलों का दौरा किया. और कई योजनाओं का उद्घाटन भी किया. बेगूसराय समेत कई जिलों में नीतीश कुमार को विरोध का भी सामना करना पड़ा. वहीं विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने इस यात्रा को व्यवधान यात्रा बताया. विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय सिन्हा लगातार नीतीश की यात्रा पर टिप्पणी करते दिखे.
- Bihar Museum Ranking 2026: दुनिया के टॉप-10 संग्रहालयों में बिहार म्यूजियम, वैश्विक सूची में मिला नौवां स्थान
- Bihar Urban Development: सभी शहरों में Signature सड़क बनाने की तैयारी, CM सम्राट चौधरी के विजन पर होगा काम
- Karwa Chauth 2026: रांची में आज बादलों के बीच मनेगा करवा चौथ, शाम 7:54 बजे चंद्रोदय का समय
Highlights

















