पति के अवैध संबंध से नाराज महिला 3 बच्चों संग ट्रेन के सामने कूदी

रिपोर्टः नेहा गुप्ता न्यूज/ 22स्कोप

दानापुर: पति के अवैध संबंध से नाराज होकर महिला अपने तीन बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूद गई. महिला की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि बेटा और बेटी घायल हो गए. घटना पीडीडीयू रेलखंड पर आरा रेलवे स्टेशन के पूर्वी कुंती न्यू ओवरब्रिज के स्थित पॉल संख्या 591/97 के समीप शनिवार की है. जानकारी के अनुसार सुबह अपने पति के अवैध संबंध के कारण महिला ने अपने दो बेटी और बेटे के साथ रेलवे ट्रैक पर आत्महत्या करने चली गई. जहां डाउन लाइन से आ रही हिमगिरी ट्रेन की चपेट में आकर महिला की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. जबकि बेटा गंभीर रुप से घायल हो गया. साथ ही छोटी बेटी मामूली रूप से घायल हो गई. वहीं बड़ी बेटी ने भागकर अपनी जान बचा ली.

पटना जा रहे यात्रियों ने महिला और बच्चों को अस्पताल पहुंचाया

उसी ट्रेन से पटना जा रहे यात्रियों द्वारा महिला, उसके बेटे और बेटी को आरा सदर अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सक ने को महिला को मृत घोषित कर दिया. वहीं प्राथमिक उपचार करने के बाद उसके पुत्र को बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया है. वहीं बेटी का इलाज आरा सदर अस्पताल में कराया जा रहा है. जानकारी के अनुसार मृतका नवादा थाना क्षेत्र के गर्ल्स स्कूल स्थित गली निवासी मनीष कुमार की पत्नी गुड़िया देवी(25) है. जबकि घायलों में उसकी 10 वर्षीय बेटी जया कुमारी और 5 वर्षीय बेटा कौशिक कुमार शामिल है.

 

 

 Welcomhotel by ITC: राजगीर के होटल अजातशत्रु का संचालन करेगा Welcomhotel...

बिहार सरकार ने राजगीर के होटल अजातशत्रु के संचालन के लिए Welcomhotel by ITC के साथ एमओयू किया। 104 कमरों वाले होटल का संचालन...

Jharkhand Cabinet Decisions: शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे को मिली रफ्तार,...

Jharkhand Cabinet Decisions: झारखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, शहरी विकास, पर्यावरण, न्याय व्यवस्था और समाज कल्याण से जुड़े कई अहम प्रस्तावों...

Motihari SDM Posting Fraud: SDM की पोस्टिंग के नाम पर 25...

Motihari SDM Posting Fraud: पूर्वी चंपारण में SDM के पद पर पोस्टिंग दिलाने के बदले ₹25 लाख की कथित मांग का मामला सामने आया...