Advertisement
Advertisement

मोकामा-बड़हिया रेल खंड के पास बड़ा हादसा, ट्रेन से गिरकर पति-पत्नी की मौत

मोकामा : एक दुःखद खबर मोकामा-बड़हिया रेल खंड से सामने आ रही है। जहां परीक्षा देने जा रहे पति-पत्नी की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। पत्नी के ट्रेन से गिरने पर बचाने के लिए पति ट्रेन से कूदे और दोनों की मौत हो गई। दानापुर रेल मंडल के जलालपुर हॉल्ट के पास चलती ट्रेन से गिरकर दंपति की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मृतक मधुरंजन कुमार और प्रिति कुमारी ट्रेन से परीक्षा देने जा रही थी। दंपति पटना के दुल्हिन बाजार अंतर्गत सोरेमपुर का रहने वाले थे।

DIARCH Group 22Scope News

लोकमान्य तिलक ट्रेन से यह घटना हुई है

स्थानीय लोगों ने जानकारी दी की लोकमान्य तिलक ट्रेन से यह घटना हुई है। पहले पत्नी अचानक ट्रेन से गिर गई। जिसके बाद पति लगभग सौ मीटर दूर उसे बचाने के लिए ट्रेन से कूद गया जिसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं आनन-फानन में गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल भेजा गया। जानकारी के अनुसार, उसकी भी मौत हो गई है।

स्टेशन प्रबंधक के द्वारा घटना की सूचना दी गई – ASI विरेंद्र कुमार

एएसआई विरेंद्र कुमार ने बताया कि स्टेशन प्रबंधक के द्वारा घटना की सूचना दी गई। जिसके बाद रेल थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पहले जानकारी मिली थी कि एक व्यक्ति की ट्रेन से गिरकर मौत हो गई है। लेकिन घटनास्थल पर चरवाहा के द्वारा जानकारी मिली कि पहले पत्नी ट्रेन से गिर गई। जिसे बचाने के लिए पति भी लगभग 100 मीटर दूर आगे ट्रेन से कूद गया। जिससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल थी, जिसे इलाज हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मरांची में भर्ती कराया गया, जहां से ट्रामा सेंटर मोकामा रेफर कर दिया गया बेहतर इलाज हेतू ट्रामा सेंटर से महिला को पीएमसीएच रेफर किया गया।

यह भी देखें :

एंबुलेंस ड्राइवर ने सूचना दी की महिला की रास्ते में ही मौत हो गई

आपको बता दें कि एंबुलेंस ड्राइवर ने सूचना दी की महिला की रास्ते में ही मौत हो गई। मृतक के मोबाइल से उसके घर की जानकारी मिली परिजन को मामले की सूचना दी गई है। महिला के परिजनों के द्वारा जानकारी दी गई है कि दंपति एग्जाम देने जा रहे थे। मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद मामले की स्पष्ट हो पाएगा।

यह भी पढ़े : ट्रेन की चपेट में आने से झारखंड के 2 मजदूर की मौत

विकास कुमार की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Jamtara Cyber Crime Arrest: जामताड़ा में साइबर ठगी का नया तरीका...

Jamtara Cyber Crime Arrest: झारखंड के जामताड़ा में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: केसरिया के 160 कलाकारों के लिए खुलने...

Kesariya Artist Felicitation Ceremony: स्थानीय कलाकारों की प्रतिभा को पहचान देने और उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से केसरिया नगर पंचायत स्थित सम्राट अशोक...

JioFinance Digital Gold: धनतेरस पर सोना खरीदने का नया तरीका, जियोपॉइंट्स...

JioFinance Digital Gold: डिजिटल पेमेंट करने वाले जियोफाइनेंस ऐप के ग्राहकों के लिए नई सुविधा शुरू की गई है। अब UPI ट्रांजैक्शन और बिल...