Advertisment

मोतिहारी में 24 घंटे के अंदर दुबारा पुलिस पर हमला

मोतिहारी:मोतिहारी में 24 घंटे के अंदर दुबारा पुलिस पर हमला कर शराब पीने- पिलाने वालो ने खुद के बेखौफ होने का प्रमाण पेश कर दिया है जैसे मोतिहारी में शराब पीने और बेचने वालों के अंदर पुलिस का डर खत्म हो गया है।

पहली घटना पीपरा की थी जहाँ शराब तस्कर को पकड़ने गए पुलिस की टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया था और दूसरी घटना कल देर रात की है जहाँ ग्रामीणों के हमला में एक पुलिस के जवान की मौत हो गई है और 7 पुलिस के जवान घायल हो गए है ।

घटना झरोखर थाना क्षेत्र की है जहाँ उत्पाद पुलिस की टीम नेपाल से शराब पीकर आ रहे लोगो की जाँच करने में जुटी हुई थी।

जाँच के क्रम में एक वार्ड सदस्य शराब के नशे में पकड़ा गया । उत्पाद पुलिस के जवान ने जब नशे में धुत वार्ड सदस्य को गिरफ्तार कर अपनी गाड़ी में बैठा लिए तो स्थानिए ग्रामीण उग्र होकर उत्पाद पुलिस की टीम पर हमला कर दिए जिसमे उत्पाद पुलिस के एक जवान हृदयनारायण यादव की मौत हो गए जबकि पिटाई से पाँच जवान और दो दरोगा घायल हो गए है।

इतनी बड़ी घटना के बाद भी मोतिहारी एसपी से संपर्क नही हो पा रहा है।उत्पाद पुलिस के जवान ने बताया कि वार्ड सदस्य की गिरफ्तरी के बाद सारा हंगामा हुआ है।

Nirmala Sitharaman से मिले सीएम सम्राट चौधरी, बिहार को मिली बड़ी...

Nirmala Sitharaman के साथ दिल्ली में बिहार के सीएम सम्राट चौधरी की बैठक नई दिल्ली : Nirmala Sitharaman जो कि हमारी केंद्रीय वित्त मंत्री हैं,...

Chatra Restaurant Raid: चतरा के चांदनी रेस्टोरेंट में पुलिस की छापेमारी,...

Chatra Restaurant Raid: शहर के न्यू परिसदन भवन के समीप स्थित चांदनी रेस्टोरेंट में अनैतिक गतिविधियों की सूचना पर पुलिस ने शुक्रवार को छापेमारी की।...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: 16 हजार की कमाई में घर चलाना...

Bhagalpur Teacher Jhalmudi Stall: सरकारी शिक्षक की नौकरी को आमतौर पर सुरक्षित और सम्मानजनक माना जाता है, लेकिन भागलपुर के सन्हौला प्रखंड से सामने...