भीड़ ने लिया तालिबानी फैसला, एक युवक को खूंटे से बांधकर पीटा, फिर मुड़वा दिया आधा बाल

भागलपुर : भागलपुर के नवगछिया में भीड़ ने तालिबानी फैसला लिया। पुलिस जिला नवगछिया के खरीक थाना क्षेत्र के मिर्जाफरी में एक युवक को खूंटे से बांधकर पीटा गया। इतना ही नहीं युवक के आधे बाल भी मुंडवाया और गांव में घुमाया। बताया जा रहा है कि युवक पर गांव के लड़की को भगाने का आरोप था। पंचायत बुलाई गई थी युवक ने इस मामले में माफीनामा भी मांगी थी लेकिन उसके चार महीने बाद कल फिर युवक लड़कियों से अश्लील कर रहा था। जिससे आक्रोशित होकर युवक को खूंटे से बांधकर उसकी पिटाई कर दी और बाल मुंडवाकर पूरे गांव में घुमा दिया।

मामले में एसपी सुशांत सरोज ने कहा कि वीडियो वायरल हुआ था थाना स्तर से पुष्टि कराई गई वीडियो सत्य पाया गया। मामले में पुलिस ने युवक के परिजनों से एफआईआर करने को कहा तो परिजनों ने मना कर दिया। लेकिन पुलिस को निर्देश दिए गए है जिसने भी कानून को अपने हाथ में लिया है उसपर कार्रवाई की जाए।

https://22scope.com/female-thief-caught-by-mob-while-stealing/

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर फ्रॉड में फ्रीज हुए 8,674...

Jharkhand High Court Cyber Fraud: साइबर अपराध और डिजिटल बैंकिंग से जुड़े मामलों के बीच निर्दोष बैंक खाताधारकों को उनके खाते में अनजाने में पहुंचने...

Jharkhand High Court Compensation: 10.30 लाख से सीधे 16.22 लाख! इंजीनियरिंग...

Jharkhand High Court Compensation: झारखंड हाई कोर्ट ने सड़क हादसे में जान गंवाने वाले 22 वर्षीय इंजीनियरिंग छात्र के परिवार को बड़ी राहत दी...

JSSC CGL 2023 Scam: एक के बाद एक गिरफ्तारी… JSSC CGL...

JSSC CGL 2023 Scam: झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) की राज्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 (CGL) में कथित धांधली और अनियमितता के मामले में...