रेलवे द्वारा अधिग्रहित भूमि का मुआवजा ग्रामीणों को शीघ्र मिलेगा- गीता कोड़ा

रिपोर्टः संतोष वर्मा/ न्यूज 22स्कोप

  • सांसद एवं पूर्व मुख्यमंत्री के प्रयास से रेलवे द्वारा सरबिल एवं पादापहाड़ की ली गई जमीन का मुआवजा ग्रामीणों को मिलने की आस जगी

चाईबासः पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा एवं सांसद गीता कोड़ा की उपस्थिति में जिला प्रशासन और रेलवे प्रशासन के द्वारा, सरबिल एवं पदापहाड़ के ग्रामीणों के द्वारा रेलवे द्वारा भूमि अधिग्रहण पर मुआवजा की मांग पर भूमि का सत्यापन शुरू किया गया. ग्रामीणों की जमीन रेलवे के थर्ड लाईन निर्माण मे रेलवे द्वारा अधिग्रहण किया गया था. ग्रामीण लम्बे समय से जमीन के बदले मुआवजा का इंतजार कर रहे थे. सांसद गीता कोड़ा के प्रयास से ग्रामीणों में मुआवजा की भरोसा जगा है.

भूमि के सत्यापन के लिए मौके पर पहुंची गीता कोड़ा

मानसून सत्र के दरमियान केवल ग्रामीणों को रेलवे द्वारा मुआवजा दिलवाए जाने एवं भूमि के सत्यापन के लिए गीता कोड़ा मौके पर पहुंची. सांसद ग्रामीणों को मुआवजा भुगतान पर पिछले दिनों 12 जुलाई को जिला प्रशासन एवं रेलवे प्रशासन की संयुक्त बैठक कराई थी. जिसमें आज की तारीख को भूमि सत्यापन की बात रखी गई थी. आज से रेलवे प्रशासन एवं जिला प्रशासन के द्वारा भूमि सत्यापन कार्य शुरू किया. सभी रैयत अपने कागजातों के साथ सर्वे स्थल पर मौजूद थे.

सर्वे स्थल में सैकड़ों की संख्या में रैयत उपस्थित रहे

गीता कोड़ा ने सभी रैयतों को संबोधित करते हुए कहा सभी रैयत के जमीन अधिग्रहण का सत्यापन होगा और अधिग्रहण की सत्यापन के उपरांत प्रावधानों के अनुरूप मुआवजा, नौकरी आदि दिलाया जाएगा. रेलवे प्रशासन की ओर से चक्रधरपुर मंडल अभियंता मनीष गुप्ता और जिला प्रशासन की ओर से एडीसी संतोष सिन्हा, जिला भूमि अधिग्रहण पदाधिकारी एजाज अनवर, जगन्नाथपुर अनुमंडल पदाधिकारी शंकर एक्का, बीडीओ नोवामुन्डी अनुज बांडों उपस्थित थे. सर्वे स्थल में सैकड़ों की संख्या में रैयत उपस्थित थे.

सर्वे स्थल में सैकड़ों की संख्या में रैयत उपस्थित रहे

मुख्य रूप से सरबिल मुन्डा दुसा लागुरी, पदापहाड़ मुन्डा शम्भु बालमुचू, राजेन्द्र बालमुचू, राजेन्द्र बालमुचू, सुशीला बालमुचू, डुचा बालमुचू, गुलेश बालमुचू, सुखराम बालमुचू, शंकर बालमुचू, रेन्सो पुरती, लक्ष्मण बालमुचू, माहती बालमुचू,मंगल बालमुचू, सोनाराम बालमुचू, आनन्द बालमुचू, मंजीत प्रधान, रघुनाथ राउत, मंजु पूर्ति, हरप्रीत सिंह, संजय घोष, बसंत गोप, दानिश हुसैन, ममूर अंसारी, राना बोस, लाल मोहन दास,प्रदीप प्रधान, जगदीश खिलार, मो. सुब्रतो घोष रेश प्रजापति, प्रफुल्ल दास, विश्वकर्मा दास, एवं काफी संख्या में स्थानीय ग्रामीण रहे उपस्थित.

Bokaro Chas Woman Loot Case: बोकारो में चायपत्ती बेचने के बहाने...

Bokaro Chas Woman Loot Case: चास थाना क्षेत्र में चायपत्ती बेचने के बहाने घर पहुंचे दो संदिग्धों पर एक बुजुर्ग महिला को झांसे में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10वें बर्थडे पर सोशल मीडिया में...

Jio 10th Birthday: जियो के 10 साल पूरे होने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अलग ही तरह का जश्न देखने को मिला। कई बड़े...

JPSC JSSC BJP Protest: छात्रों के समर्थन में सड़क पर BJP,...

JPSC JSSC BJP Protest: JPSC और JSSC-CGL भर्ती परीक्षाओं में कथित धांधली तथा छात्र आंदोलन के दौरान छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने की...