गीता के बाद अब मधु कोड़ा को भी अपना सकती है भाजपा शीर्ष नेतृत्व ने दिल्ली बुलाया

रांची: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा मंगलवार को भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मिलने दिल्ली गये.

रांची हवाई अड्‌डे से मधु कोड़ा ने दोपहर बाद दिल्ली के लिए उड़ान भरी.

चाईबासा में भाजपा के प्रदेश प्रभारी सह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का दौरा छोड़ कर वे अकेले ही विशेष बुलावे पर दिल्ली गये हैं.

चाईबासा के भाजपा नेताओं ने बताया कि चाईबासा, झींकपानी व जगन्नाथपुर में लक्ष्मीकांत वाजपेयी के साथ कार्यक्रम पहले से ही तय था.

इस कारण भाजपा में शामिल हुई चाईबासा की सांसद सह लोकसभा प्रत्याशी गीता कोड़ा, मधु कोड़ा के साथ दिल्ली नहीं जा पायीं.

मधु कोड़ा के करीबियों ने बताया कि दो दिन बाद वे चाईबासा लौट आयेंगे, भाजपा में गीता कोड़ा को शामिल कराने के बाद मधु कोड़ा की भाजपा के शीर्ष नेतृत्व से मुलाकात नहीं हो पायी थी, इस दौरान गीता कोड़ा को चाईबासा संसदीय क्षेत्र से पार्टी का अधिकृत प्रत्याशी भी घोषित कर दिया गया.

चुनवा में किसी प्रकार की रणनीति होगी इस पर कोड़ा से बीजेपी का राष्ट्रीय नेतृत्व बात करेगी.

सांसद गीता कोड़ा के बाद मधु कोड़ा के भी भाजपा में शामिल होने की तैयारी चल रही है.

Sitamarhi Cyber Fraud: Instagram पर एक क्लिक पड़ा भारी! शेयर मार्केट...

Sitamarhi Cyber Fraud: बिहार के सीतामढ़ी में साइबर ठगी का बड़ा मामला सामने आया है। इंस्टाग्राम पर शेयर मार्केट में कम समय में अधिक...

बिहार के सभी प्रखंडों में Model Schools शुरू, अब घर के...

बिहार सरकार ने सभी प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूल शुरू किए हैं। विद्यार्थियों को अब घर के पास प्लस टू तक गुणवत्तापूर्ण...

बिहार के 211 Degree Colleges से युवाओं को नई उड़ान, प्रखंडों...

बिहार के 211 प्रखंडों में नए डिग्री कॉलेज शुरू होने से छात्रों और अभिभावकों में खुशी है। युवाओं ने कहा कि अब गांव के...