सरना धर्म में वापसी: 20 लोगों ने ईसाई धर्म से सरना धर्म में की वापसी

गुमलाः जिले के बसिया प्रखंड में 20 लोगों ने ईसाई धर्म से सरना धर्म में वापसी की. हिंदू जागरण मंच के प्रदेश प्रावर्तन प्रमुख संजय वर्मा ने शुक्रवार को जानकारी देते हुए बताया कि गुमला जिले के बसिया प्रखंड कुम्हारी पंचायत के झापाटोली ग्राम में 20 ईसाई परिवार को सरना समाज में घर वापसी बुद्धेश्वर पहान ने विधि विधान पूर्वक पूजा करवाकर कराया. जिसमें मुख्य अतिथि हिन्दू जागरण मंच झारखंड प्रदेश परावर्तन प्रमुख संजय वर्मा उपस्थित रहे. संजय वर्मा ने बताया कि 2 वर्ष पूर्व में झापाटोली ग्राम के उरांव परिवार ईसाई मिशनरियों के प्रलोभन, एवं चंगाई के दलदल में फंसकर ईसाई बन गए थे. फिर जब उन्हें अपनी गलती का अहसास हुआ तो सरना समाज में घर वापसी करने की इच्छा जताई. जिसके बाद 20 आदिवासियों घर वापसी करवाई गई.

सरना धर्म में वापसी

इन्होंने किया सरना धर्म में वापसी 

20 आदिवासियों ने ईसाई धर्म छोड़ा. इनमें लक्ष्मण उरांव, बिरसा उरांव, सुजीत उरांव, सुकरो उरांव, मुन्नी देवी, हजारी उरांव, चंद उरांव, रेखा उरांव, बसंती तिग्गा, बंधा उरांव, पाकू उरांव, रिंकू उरांव, सोमो उरांव, पनिया उरांव सहित 20 लोग शामिल हैं. मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता सोनामणि उरांव, सोमेश्वर उरांव, विहिप प्रखंड मंत्री सिसई उदय कुशवाहा, मंजू उरांव, शिव साहू, पंडित बुद्धेश्वर दास गोस्वामी, दिनेश लकड़ा, नारायण भगत डोंगरा, ओमप्रकाश गुप्ता, संदीप साहू, सीताराम साहू, मुखिया, उप प्रमुख, इत्यादि कुम्हारी पंचायत के सैकड़ों गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

DD Bar हत्याकांड में बड़ा अपडेट! राजस्थान से गिरफ्तार हुए भाजपा...

DD Bar Murder Case Neeraj Singh Arrest: जमशेदपुर के हाई-प्रोफाइल DD बार मर्डर केस में एक बड़ी खबर सामने आई है। सूत्रों के मुताबिक,...

Jharkhand Industrial Policy 2026: निवेश बढ़ाने के लिए सरकार लाई नई...

Jharkhand Industrial Policy 2026: झारखंड सरकार ने राज्य में निवेश और औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के मकसद से 'औद्योगिक और निवेश प्रोत्साहन नीति-2026'...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका में जहरीला खाना खाने से...

Dumka Skill Centre Food Poisoning: दुमका ज़िले के मसालिया एजुकेशन ब्लॉक के तहत सपचाला पंचायत में ITI बिल्डिंग में स्थित दीनदयाल कौशल केंद्र में...