घर वापसी: भटके युवक की सनातन धर्म में वापसी, हिंदू संगठनों ने कराई विधिपूर्वक शुद्धि

घर वापसी: जिले के सिसई बस्ती निवासी राकेश कुमार साहू (24 वर्ष) की मंगलवार को विधिवत घर वापसी कराई गई। तीन माह पूर्व राकेश ने हिंदू धर्म छोड़कर गैर धर्म अपना लिया था और अपना नाम भी बदल लिया था। परिजनों के समझाने के बावजूद जब वह धर्म में वापसी को तैयार नहीं हुआ, तब इसकी सूचना हिंदू समाज के संगठनों को दी गई।

हिंदू जागरण मंच, विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल एवं सूंड़ी समाज के पदाधिकारियों की पहल पर राकेश को समझाया गया। मंगलवार को पिलखी मोड़ स्थित संजय वर्मा के आवास पर आयोजित बैठक में कई संगठनों के पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे। राकेश कहा कि दूसरे धर्म के लोगों के बहकावे व प्रलोभन में आकर भटक गया था। मुझसे गलती हुई है, जिसका मुझे ग्लानि महसूस हो रहा है। अब दुबारा ऐसी गलती नहीं होगी।

इसके बाद वैदिक विधि-विधान, शुद्धिकरण संस्कार और पूजा-पाठ कर राकेश की सनातन धर्म में घर वापसी कराई गई। प्रसाद वितरण कर कार्यक्रम का समापन किया गया।

इस मौके पर राकेश के पिता गणेश साहू, उनके भाई संदीप, मुकेश और विशाल साहू सहित बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, समाजसेवी और संगठन से जुड़े कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

रिपोर्टः अमित राज

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...