घनुडीह में आग उगलते गोफ में गिरा व्यक्ति, परिजनों ने बीसीसीएल प्रबंधन पर लगाया लापरवाही का आरोप

रिपोर्टः सचिन सिंह/ न्यूज 22स्कोप

झरिया: घनुडीह ओपी क्षेत्र के घनुडीह गांधी चबूतरा के पास शुक्रवार को अग्नि प्रभावित क्षेत्र में गोफ के दरार में परमेश्वर चौहान (40 वर्ष ) समा गया. सूचना पाकर परिजन, घनुडीह पुलिस व बीसीसीएल प्रबंधन और माइंस रेस्क्यू की टीम घटना स्थल पर पहुंचे. घटना के संबंध में बताया जाता है कि मृतक कोयला चुनकर अपना जीवनयापन करता था. साथ ही ओ नशा का सेवन करता था. स्थानीय लोगों की माने तो परमेश्वर चौहान को एक दो दिनों पूर्व गोफ वाले स्थल पर घूमते देखा गया था. आशंका जताई गई है कि शायद उसका पैर फिसला और वो गहरे गोफ में समा गया.

बीसीसीएल पर लापरवाही का आरोप

मौके पर पहुंचे घनुडीह ओपी प्रभारी व बीसीसीएल के लोग शव को निकालने की तैयारी में जुटे हुए है. खबर लिखे जाने तक शव को नहीं निकाला जा सका है. मृतक के पिता बैलगाड़िया निवासी रामु चौहान, भाई विजय चौहान, बहन सुनीता देवी, रेखा देवी, राधा देवी व भतीजा सुमित का रो रो कर बुरा हाल है. परमेश्वर चौहान भतीजा सुमित कुमार ने कहा कि सूचना मिला था, कि परमेश्वर चाचा गोफ में गिर गया है. बीसीसीएल की लापरवाही के कारण यह घटना घटी है.

Bokaro Thermal CBI Raid: CCL गोविंदपुर परियोजना में 18 हजार रिश्वत...

Bokaro Thermal CBI Raid: सीसीएल कथारा एरिया की गोविंदपुर परियोजना कार्यालय में शुक्रवार को धनबाद सीबीआई की टीम ने कार्रवाई की। इंस्पेक्टर रघुनाथ कुमार...

JSSC CGL Exam: सुप्रीम कोर्ट के दिशा-निर्देशों के आधार पर रद्द...

 JSSC CGL परीक्षा रद्द करने के फैसले को झारखंड सरकार ने हाईकोर्ट में सही ठहराया है। शपथ पत्र में पूरी परीक्षा प्रक्रिया दूषित होने...

UPI Transaction Charge: UPI Transaction पर चार्ज लगाने के फैसले का...

 UPI ट्रांजैक्शन पर प्रस्तावित चार्ज के विरोध में झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स केंद्र सरकार को पत्र लिखेगा। चेंबर ने कारोबारियों पर अतिरिक्त बोझ की...