बाप का हत्यारा बना बेटा, चाकू से मारकर की हत्या

मुंगेर : बाप का हत्यारा बना बेटा – आपसी विवाद में इकलौता बेटा ने रेलकर्मी वृद्ध पिता की चाकू मारकर हत्या की। पत्नी के साथ रेलकर्मी का अनबन चल रहा था। जिसको लेकर हमेशा घर में झंझट होता था। मामला ईस्टकॉलीन थाना क्षेत्र के नयागांव ठाकुरबाड़ी रोड की है। पुलिस ने आरोपी पुत्र और पत्नी को गिरफ्तार किया। मृतक 58 वर्षीय रेल कर्मी अनिल कुमार मंडल अपनी पत्नी रीता देवी और इकलौते 24 वर्षीय पुत्र अर्णव मेहता के साथ रहता था।

आपको बता दें कि शुक्रवार की देर रात करीब एक बजे उसके घर से बचाव बचाव की आवाज सुने नीचे तल्ले पे रह रहे मृतक के बड़े भाई और उसका परिवार ने सुना तो सभी दौर कर ऊपर गए तो देख अनिल मंडल खून से लथपथ है। जिसे देख सबसे पहले अनिल को उठा स्थानीय अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। अनिल के गर्दन, कनपटी और शरीर पे लगभग 12 से 15 जख्म के निशान थे। जो संभवत चाकू से बने थे।

वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को हुई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारा पुत्र और पत्नी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक के बड़े भाई ने सुनील ने बताया कि मृतक और उसकी पत्नी के बीच नही बनता था और जिसको ले हमेशा घर में झंझट होता रहता था और बीती रात भी झंझट हो रहा था। उसी बीच बचाव बचाव की आवाज सुन जब वह ऊपर गया तो पाया की उसके पुत्र अर्णव के द्वारा उसके पिता पर चाकू से वार किया जा रहा था। जिसे बीच बचाव एक हटाया गया और अस्पताल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई।

बाप का हत्यारा बना बेटा

वहीं पुलिस के द्वारा गिरफ्तार पुत्र अर्णव ने बताया कि उसके पिता के द्वारा शराब के नशे में हमेशा उसके और मां के साथ मारपीट गाली-गलौज की घटना को अंजाम दिया जाता रहा है। जिससे सभी आजीज हो गए थे। बीती शाम से उसके पिता के द्वारा शराब के नशे में उसके और मां के साथ गली गलौज मारपीट किया जा रहा था। देर रात जब जब पिता के द्वारा मां के साथ बुरी तरीके से मारा जा रहा तह तो वह बीच बचाव में गया तो पिता के द्वारा उसके ऊपर वार कर दिया गया। जिसके बचाव में उसने वहां रखे चाकू से पिता पर हमला कर दिया। पिता की मौत हो गई। वहीं पुलिस बड़े भाई सुनील के बयान पर मामल दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

https://22scope.com/lover-attacked-girlfriend-with-knife-youth-came-to-rescue/

अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट

Mati Purvanchal Mahotsav: सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्वांचल की विभूतियों को...

Mati Purvanchal Mahotsav, पटना: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शनिवार को पटना स्थित ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित 9वें माटी-पूर्वांचल महोत्सव में शामिल हुए। ‘माटी’ संस्था की...

Bihar CM Relief Fund: डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी और मंत्री...

Bihar CM Relief Fund, पटना: बिहार के उप मुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी और पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने मुख्यमंत्री राहत कोष में अपने...

Giridih News: गिरिडीह में राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा...

 गिरिडीह के भेलवा निवासी और राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित वासुदेव प्रसाद सिन्हा के निधन पर योग सेंटर में श्रद्धांजलि सभा हुई। लोगों ने...