मां का हत्यारा निकला बेटा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

जहानाबाद : मां का हत्यारा –  मां-बेटे का पवित्र रिश्ते कलंकित करते हुए एक युवक ने अपने मां की ही हत्या कर दिया। इस पूरे मामले से जब पुलिस ने प्रदा उठाया तो लोग सन्न रह गए। दरअसल, बीते 11 अगस्त को जिले के काको बाजार में 70 वर्षीय महिला मानो देवी नामक महिला की धार-धार हथियार से हत्या कर दिया गया था। इस मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई थी।

मां का हत्यारा:

प्रशिक्षु डीएसपी संगीता कुमारी ने इस घटना का उद्भेदन करते प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि कुछ दिन पूर्व बाजार में अकेली सोई हुई महिला को हत्या कर दिया गया था। पुलिस से अपने स्तर से जांच करने लगी जांच के क्रम में मृतक का छोटा बेटा अरविंद साव द्वारा अपनी मां की हत्या किया गया। हत्या का कारण अंधविश्वास बतलाया। आरोपी पुत्र ने कहा कि मेरी माता भूत प्रेत का काम करती थी जिसके कारण मेरे व्यापार में काफी घाटा हो रहा था। इसी के कारण धारदार हथियार से इसकी हत्या कर दी।

यह भी देखें :

मां का हत्यारा :

इधर, हत्या में उपयोग में लाने जाने वाला हथौड़ी चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। जैसे ही इस कांड का उद्वेदन पुलिस ने किया पूरे इलाके में इस बात की चर्चा होने लगी की मां की हत्या के बाद वही बेटा चिता जलने में शामिल हुआ और वही हत्यारा निकला। जिस समय घटना घटी थी वह बेटा घटनास्थल पर पहुंचकर अपनी मां के लिए विलाप कर रहा था। लेकिन आसपास के लोगों को यह बात हजम नहीं हो रहा है कि जिस तरह से अंधविश्वास में एक बेटे ने अपनी मां की हत्या की है इससे पूरा समाज कलंकित हुआ है। मां का हत्यारा  मां का हत्यारा 

यह भी पढ़े : वानावर सिद्धेश्वर नाथ मंदिर हादसा : मृतक के परिजनों से मिलने के लिए पहुंचे लोजपा सांसद

गौरव सिन्हा की रिपोर्ट

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...