सगे भाई ने अपने ही भाई की चाकू गोदकर की हत्या, गिरफ्तार

बेतिया : पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया नगर थाना क्षेत्र से जहां सगे भाई ने अपने ही भाई की चाकू गोदकर हत्या कर दी है। वजह जानकर आप हैरान हो जाएंगे। आरोपी प्रदीप कुमार मानसिक रूप से विक्षिप्त था। उसने चाकू से अपने भाई साहिल पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, जिससे साहिल की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया गया है।

सवाल पूछने पर भड़का गुस्सा, तब कर दी हत्या

स्थानीय लोगों के अनुसार, प्रदीप घर के बाहर चाकू लेकर घूम रहा था। जब साहिल ने उसे रोककर पूछा कि वह चाकू लेकर कहां जा रहा है तो प्रदीप ने गुस्से में आकर साहिल पर हमला कर दिया। चाकू लगते ही साहिल वहीं गिर पड़ा और उसकी मौत हो गई। बताया गया है कि प्रदीप का इलाज पहले चंडीगढ़ में चल रहा था। पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है। घटना की सूचना मिलते ही बेतिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल साहिल को जीएमसीएच ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच शुरू कर दी है।

यह भी देखें :

मौके पर पहुंचे SDPO, कहा- आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है

आपको बता दें कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ विवेक दीप भी मौके पर पहुंचे और बताया कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। अभी तक परिवार की ओर से थाने में कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन मिलने पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और प्रयुक्त चाकू भी जब्त कर लिया गया है। एफएसएल की टीम जांच में जुटी है।

यह भी पढ़े : किशनगंज SP सागर कुमार की बड़ी कार्रवाई, 12 पुलिसकर्मियों को कर दिया निलंबित…

दीपक कुमार की रिपोर्ट

Bihar Police Transfer 2026: बिहार पुलिस में बड़ा फेरबदल! 37 अधिकारियों...

Bihar Police Transfer 2026: बिहार सरकार के गृह विभाग ने पुलिस प्रशासन में बड़े स्तर पर फेरबदल करते हुए 37 पुलिस अधिकारियों का तबादला...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार के हर जिले और प्रखंड में...

Bihar Hockey Development 2026: बिहार में हॉकी के विस्तार और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में व्यापक योजना पर काम किया...

Sudivya Kumar Sonu Tribute: सुदिव्य सोनू के निधन से झारखंड में...

Sudivya Kumar Sonu Tribute, रांची: झारखंड सरकार के दिवंगत मंत्री एवं वरिष्ठ नेता सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर राजनीतिक और सामाजिक जगत में...