मुंगेर : मुंगेर के तिलक मैदान स्थित भूदान कार्यालय के खुले मैदान शादीपुर के पास से एक ई-रिक्शा में रखे दो देसी कट्टा को कोतवाली थाना पुलिस ने बरामद किया। ई-रिक्शा जब्त कर अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। कोतवाली थानाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि मंगलवार की रात सूचना मिली की शादीपुर भूदान कार्यालय के खुले मैदान में एक ई-रिक्शा में हथियार तस्कर सीट के नीचे तस्करी के लिए हथियार रखा है।
इसी सूचना पर कोतवाली पुलिस की एक टीम पहुंची और ई-रिक्शा की जांच की तो सीट के नीचे दो देशी कट्टा की बरामदगी की गई। जिसके बाद पुलिस ने ई-रिक्शा को जब्त कर कोतवाली थाना ले आई। उन्होंने बताया की ई-रिक्शा मालिक मनोज यादव से पूछताछ की। उन्होंने कहा कि बीती रात्रि भूदान कार्यालय के खुले मैदान में रोज की तरह ई-रिक्शा लगाकर घर चला गया था। हथियार किसने रखा उसको मालूम नहीं है। उन्होंने कहा कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ प्रथामिकी दर्ज कर ली और ई-रिक्शा को जब्त कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन में जांच में जुटी है।
अम्रितेश सिन्हा की रिपोर्ट







