साठा से लूटी गई ई-रिक्शा 50 घंटे के अंदर बरामद, 6 गिरफ्तार

बेगूसराय : बेगूसराय जिले के मंसूरचक थाना क्षेत्र के गोविंदपुर ब्रह्मम स्थान के निकट से सीमावर्ती उजियारपुर थाना क्षेत्र के चांदचौर जनकपुर गांव निवासी रामप्रीत सिंह की लूटी गई ई-रिक्शा को पुलिस ने 50 घंटे के अंदर मझौल थाना क्षेत्र से बरामद किया है। पीड़ित ई-रिक्शा मलिक रामप्रीत सिंह ने बताया कि 16 अप्रैल की शाम दलसिंहसराय से साठा जाने के लिए ई-रिक्शा एक युवक ने बुक कराया था। दलसिंहसराय साठा जाने के क्रम में गोविंदपुर ब्रह्मस्थान के निकट ई-रिक्शा में सवार युवक और पीछे से दो अन्य साथी मोटरसाइकिल सवार वहां पहुंचकर हथियार के बल पर ई-रिक्शा और मेरा मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना की लिखित शिकायत मैंने मंसूरचक थाना में किया था।

दिनेश चौधरी के घर से लूटी गई ई-रिक्शा बरामद

आपको बता दें कि तेघड़ा डीएसपी डॉ. रविंद्र मोहन प्रसाद के नेतृत्व में तेघड़ा इंस्पेक्टर मंसूरचक थानाध्यक्ष अमित कांत, अजय कुमार, अनिल कुमार, राजेंद्र तिवारी और कविता कुमारी आदि के नेतृत्व में टीम बनाकर तकनीकी अनुसंधान के आधार पर शुक्रवार की सुबह मझौल थाना क्षेत्र के कमला वार्ड संख्या-1 से दिनेश चौधरी के घर से लूटी गई ई-रिक्शा बरामद कर लिया। संदेह के आधार पर उसी गांव के नागेश्वर शाह का पुत्र कुंदन कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया। साथ ही लूटी गई ई-रिक्शा एवं चार और ई-रिक्शा भी बरामद कर लिया।

यह भी देखें :

अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो सभी पर नकेल शीघ्र ही कस दिए जाएंगे

गिरफ्तार अभियुक्तों के निशान देही पर घटना में संलिप्त सहयोगी महेश कुमार, कृष्णा कुमार, प्रधान कुमार एवं सौरव कुमार को एक देसी कट्टा, तीन कारतूस एवं लूट में प्रयुक्त मोटरसाइकिल के साथ गिरफ्तार कर लिया। शुक्रवार को ही इस बाबत तेघड़ा डीएसपी ने मंसूरचक थाना परिसर में पत्रकारों के समक्ष घटना का उद्भेदन किया। उन्होंने कहा कि अपराधी चाहे जितना भी शातिर हो सभी पर नकेल शीघ्र ही कस दिए जाएंगे। मंसूरचक पुलिस की सफलता पर मंसूरचक की जनता में हर्ष व्याप्त है।

यह भी पढ़े : एक लाख का इनामी अपराधी गिरफ्तार…

अजय शास्त्री की रिपोर्ट

Gomia ONGC Store Room Theft: ONGC स्टोर रूम में तीन दिन...

Gomia ONGC Store Room Theft: ओएनजीसी के गोमिया क्षेत्र स्थित साईट BK #11 (खुदगड्डा) के स्टोर रूम में चोरी की घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था...

Jairam Mahto Police Dispute: जयराम महतो-पुलिस विवाद में आया नया मोड़,...

Jairam Mahto Police Dispute, धनबाद: डुमरी विधायक और जेएलकेएम नेता जयराम महतो से जुड़े बरवाअड्डा थाना विवाद के मामले में पिछले कुछ दिनों से...

Women’s Junior Asia Cup 2026: भारत ने चीन को हराकर लगातार...

Women’s Junior Asia Cup 2026, नई दिल्ली: भारतीय महिला जूनियर हॉकी टीम ने महिला जूनियर एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया...