ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या, सड़क जाम

मुंगेर : गंगटा थाना क्षेत्र अंतर्गत परमानंदपुर गांव स्थित मैदान में मंगलवार की शाम ई-रिक्शा चालक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ई-रिक्शा चालक मोहनपुर दास टोला के कपिल कुमार रविदास (25) था। घटना के विरोध में स्वजन और ग्रामीण खड़गपुर- जमुई मुख्य मार्ग को रायपुरा गांव आगजनी कर जाम कर दिया। जाम की सूचना मिलते ही एसडीपीओ चंदन कुमार व थानाध्यक्ष राहुल कुमार पहुंचे। घटना में शामिल हत्यारों की गिरफ्तारी का आश्वासन देने के बाद सभी मानें। एक घंटे बाद सड़क पर आवागमन बहाल हुआ।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एक ई- रिक्शा पर सवार होकर चालक समेत तीन युवक परमानंदपुर गांव स्थित एक मैदान में पहुंचे। किसी बात को लेकर हुए विवाद हो गया। इस बीच ई-रिक्शा पर साथ आए दोनों ने कपिल के साथ मारपीट करने लगे। ग्रामीण यह देखकर पहुंचे तो दोनों फरार हो गए। पिटाई से ई-रिक्शा चालक की मौके पर मौत हो गई। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी सूचना गंगटा थाने की पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद गंगटा थानाध्यक्ष राहुल कुमार पहुंचे। घटनास्थल के समीप कुछ प्लास्टिक ग्लास व खानपान का सामान बिखरा हुआ मिला।

यह भी देखें :

आशंका जताई जा रही है कि शराब सेवन के दौरान ही किसी बात को लेकर घटना को अंजाम दिया गया है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी चंदन कुमार ने बताया कि मारपीट कर युवक की हत्या हुई है। चेहरे पर गहरे चोट के निशान हैं। एफएसएल टीम पहुंची और कुछ सैंपल साथ ले गई। हत्या कारणों का पता नहीं चल रहा है। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

यह भी पढ़े : मोतिहारी पुलिस ने सिकरहना नदी किनारे चल रहे शराब भट्टियों को किया ध्वस्त

Bihar Greenfield Airport Project: सोनपुर और अजगैबीनाथ धाम में बनेंगे नए...

Bihar Greenfield Airport Project, पटना: बिहार में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने की दिशा में सोनपुर (सारण) और अजगैबीनाथ धाम (भागलपुर) में प्रस्तावित नए...

Mahabalipur Wrestling Competition: महाबलीपुर के 150 साल पुराने दंगल में राजू...

Mahabalipur Wrestling Competition, पटना: पालीगंज प्रखंड क्षेत्र के महाबलीपुर गांव में मां दुर्गा की प्रतिमा विसर्जन के अवसर पर करीब 150 वर्षों से चली...

Purnia Kidnapping Allegation: बीमा भारती के बेटे राजा मंडल पर नाबालिग...

Purnia Kidnapping Allegation: बिहार की पूर्व मंत्री और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) की प्रदेश उपाध्यक्ष बीमा भारती के पुत्र राजा मंडल पर एक लकड़ी...