Advertisement
Advertisement

पटना हाईकोर्ट के आदेश के बाद आज से फिर शुरू हुई जाति गणना, DM ने किया सर्वेक्षण

पटना : जाति आधारित गणना को लेकर पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने कहा कि शुरुआत हुई थी। बीच में रोक लग गई थी। पटना उच्च न्यायालय के अनुसार आज से फिर से शुरू हो रही है। हमलोग पूरे जिले में आपसे शुरू कर रहे हैं सभी वरीय पदाधिकारी प्रखंडों में निरीक्षण करने गए हैं। फुलवारी शरीफ के अधीन वार्ड नंबर-10 के जनगणना कार्य का निरीक्षण हमने किया है। जब गणना पर रोक लगी थी उस समय परपत्र जमा करा लिए थे।

डीएम ने कहा कि प्रखंड कार्यालय में आज सुबह से उसको वितरित किया गया है और अभी दोपहर में यह शुरू हुई है। हमारे जिले में कुल कितने लोग हैं उसका डाटा हमारे पास हैं। पटना जिले में 13 लाख 69 हजार परिवार है। हम लोग लगभग 9,35,000 लोगों का सर्वेक्षण कर चुके थे। जब पहले चल रहा था तब रोक लगी थी। बाकी परिवारों का बचा हुआ है। हमारा लक्ष्य है कि एक सप्ताह के अंदर कर लेंगे सभी जगह कार्य शुरू हो चुका है। जो फिजिकल सर्वे है जो घर-घर जाकर परपत्र में वह हम लोग तीन से चान दिन में क्लियर कर देंगे। उसके बाद जो पोर्टल में एंट्री है उसके बाद सुपरवाइजर चेक करेंगे, फिर वह सम्मिट करेंगे। फिर चार्ज लेवल ऑफिसर के पास जाएंगे। कुल हमारे जिले में 45 चार्ज ऑफिसर हैं।

डॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रखंड विकास पदाधिकारी हैं और शहरी क्षेत्र में नगर निकाय के जो पदाधिकारी हैं। वह लोग नगर क्षेत्र में देख रहे हैं। 12,741 गन्ना ब्लॉक बनाए गए हैं एक गन्ना ब्लॉक में औसतन 700 रखे है। कुल मिलाकर अभी तक फेज वन में जिसमें संख्या का डिटेल लिया गया था उसमें कुल 73 लाख की आबादी आ रही थी। परिवारों की संख्या 13 लाख 69,000 आई थीं। हम लोग का टारगेट है कि अगले एक सप्ताह में इसको पूरी तरीके से कंप्लीट करें।

https://22scope.com/tejashwi-said-on-caste-enumeration-a-moment-of-happiness-for-every-poor/

कुमार गौतम की रिपोर्ट

Commercial Advertisment

Rajgir Glass Bridge: अब 5 साल के बच्चे भी कर सकेंगे...

Rajgir Glass Bridge: बिहार के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल राजगीर नेचर सफारी के विश्व प्रसिद्ध ग्लास ब्रिज को लेकर पर्यटकों के लिए बड़ी...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel: पंचायतों में बिजली से लेकर पेयजल...

Samrat Chaudhary Panchayat Solar Panel, पटना: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पंचायतों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने और सरकारी योजनाओं के प्रभावी...

Nisha Bhagat Death Case: 10 मिनट का फेसबुक लाइव और फिर...

Nisha Bhagat Death Case, रांची: झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत की शुक्रवार को कथित तौर पर खुदकुशी से मौत हो गई। घटना से...