मुख्यमंत्री Hemant Soren को मिला सरहुल का निमंत्रण, केंद्रीय सरना समिति के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात

Jharkhand: कल यानी 21 मार्च को झारखंड में सरहुल पर्व मनाया जाना है इसे लेकर तैयारियां शुरु कर दी गई है। कल सरहुल को लेकर रांची में भव्य शोभायात्रा भी निकाला जाना है। इसमें शामिल होने के लिए आज सीएम Hemant Soren को निमंत्रण दिया गया है।

केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

मुख्यमंत्री Hemant Soren से आज मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में केंद्रीय सरना समिति, रांची के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने कल (21 मार्च 2026)  को प्रकृति पर्व – सरहुल के अवसर पर केंद्रीय सरना स्थल, सिरमटोली,  रांची में आयोजित होने वाले पारंपरिक सरहुल पूजन कार्यक्रम में सम्मिलित होने के लिए मुख्यमंत्री को सादर आमंत्रित किया।

इन लोगों ने की सीएम Hemant Soren  से मुलाकात

मुख्यमंत्री Hemant Soren से मुलाकात करने वालों में केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष अजय तिर्की, राहुल उरांव, श्रीमती नीमा तिर्की, श्रीमती सुषमा रानी भगत, मुन्ना उरांव, सचिन कच्छप, बबलू उरांव, लक्ष्मी नारायण मुंडा, अमित मुंडा,  सुनील टोप्पो, बाबूलाल महली, कमिश्नर मुंडा और विजय कच्छप समेत कई और सदस्य शामिल थे।

 

 

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...