इडी ने होटवार में प्रेम प्रकाश से की पूछताछ

रांची: गुरुवार को प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने बिरसा मुंडा केंद्रीय कारा में पॉवर ब्रोकर प्रेम प्रकाश के साथ विस्तृत पूछताछ की। ईडी की टीम सुबह करीब साढ़े 11 बजे जेल में पहुंची थी।

पूछताछ शाम साढ़े चार बजे तक चली। उसमें प्रेम प्रकाश से जमीन घोटाले में शामिल सिंडिकेट के संबंध में सवाल किए गए। हालांकि, ईडी की पूछताछ में प्रेम प्रकाश ने सिंडिकेट से अपने आप को अलग रखा और ईडी को कोई जानकारी नहीं दी। प्रेम प्रकाश से ईडी ने रांची के पूर्व उपायुक्त छवि रंजन के संबंधों पर कई सवाल किए।

प्रेम प्रकाश ने जमीन घोटाले में अपनी संलिप्तता को साफ़ किया। छवि रंजन को एक जमीन को प्रतिबंध मुक्त करने के लिए एक करोड़ रुपए के भुगतान का अवांछना में प्रेम प्रकाश ने इनकार किया है। हालांकि, ईडी आश्वस्त है कि उसके इंकार से भी अनुसंधान पर कोई असर नहीं पड़ेगा।

ईडी के पास प्रेम प्रकाश के विरुद्ध पर्याप्त सबूत हैं। प्रेम प्रकाश से जमीन घोटाला मामले में शुक्रवार को भी पूछताछ होगी। ईडी को कोर्ट से दो दिनों तक पूछताछ की अनुमति मिली है।

एनआईए के गवाह सुधांशु रंजन उर्फ़ छोटू सिंह को धमकी मिल रही है।  संख्या आर सी 6/2018 है, में कोर्ट में गवाही न दें। अगर उन्होंने गवाही दी तो उन्हें और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मार दिया जाएगा।

उन्हें वाट्सएप कॉल और मैसेज कर यह भी धमकी दी गई है कि अगर केस से जुड़ी कोई भी सूचना पुलिस या एनआईए को दी, तो गंभीर परिणाम भुगतना पड़ेगा।

Jharkhand Teacher Protest 2026: 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर क्यों...

Jharkhand Teacher Protest 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर जहां राज्यभर के शिक्षक इस दिन को उत्साह के साथ मनाने की तैयारी में हैं, वहीं...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह में BJP कार्यकर्ताओं पर लाठी...

Giridih Pachamba Police Lathi Charge: गिरिडीह के पचंबा थाना परिसर में BJP कार्यकर्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चलाये जाने के आरोप को लेकर राजनीतिक...

Garhwa Tractor Theft Case: गढ़वा से चोरी हुआ ट्रैक्टर रोहतास में...

Garhwa Tractor Theft Case: जिले में ट्रैक्टर चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए चोरी गया ट्रैक्टर रोहतास से बरामद कर लिया...